रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ जिले के मेघनगर सैलानी पुरे में वार्ड नंबर 6 / 7 में वैक्सीन टीका लगाने वालों का हुजूम उमड़ पड़ा. काफी लंबे अरसे के बाद वैक्सीनेशन सेंटर मेघनगर के शेरानीपुरा वार्ड नंबर 6/ 7 में लगाया गया तो मुस्लिम बहुल क्षेत्र में वैक्सीन लगवाने के लिए लोग काफी उत्सुक थे.

वैक्सीन सेंटर पर सेवा देने वाले शिवम बसौड, संतोष परिहार, नेनवती धुर्वे, सुंदर मोदी, सायरा बानो आदि अपनी सेवा दे रहे थे. वैक्सीनेशन सेंटर कुर्बान अली बोहरा के घर पर लगाया गया जहाँ भीड़ उमड़ पड़ी.
एसडीमएम श्री अनिल भाना, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर सेलेक्सी वर्मा, नगर परिषद अधिकारी, विकास डावर ने वार्ड वासियों को समझाईश दी और वैक्सीनेशन सेंटर लगते ही वैक्सीन लगवाने वालों का हुजूम उमड़ पड़ा.
