के.के. इंस्टीट्यूट ऑफ फायर एंड सेफ्टी कोर्स कोचिंग का पूर्व मंत्री अब्दुल सगीर ने फीता काटकर किया उद्घाटन | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

के.के. इंस्टीट्यूट ऑफ फायर एंड सेफ्टी कोर्स कोचिंग का पूर्व मंत्री अब्दुल सगीर ने फीता काटकर किया उद्घाटन | New India Times

राजाखेड़ा बाईपास पर स्थित के.के. इंस्टिट्यूट ऑफ फायर एंड सेफ्टी कोर्स का पूर्व मंत्री अब्दुल सगीर खान, पूर्व प्रधान देवेंद्र प्रताप सिंह जादौन, नगर परिषद सभापति प्रतिनिधि निशांत सिंह चौधरी ने मिलकर के.के. इंस्टीट्यूट ऑफ फायर एंड सेफ्टी कोचिंग का फीता काटकर उद्घाटन किया. इस अवसर पर इंस्टिट्यूट के संचालक पीरबख्श उस्मानी और व्यवस्थापक खलील उस्मानी ने सभी अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया. अतिथियों ने इंस्टीट्यूट के संचालक और व्यवस्थापक को इंस्टिट्यूट की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी. इंस्टीट्यूट के संचालक ने बताया की हमारे यहां फायर एंड सेफ्टी मैनेजमेंट कोर्स कराए जाएंगे।

इस मौके पर पूर्व मंत्री अब्दुल सगीर खान, पूर्व प्रधान देवेंद्र प्रताप सिंह जादौन, नगर परिषद सभापति प्रतिनिधि निशांत सिंह चौधरी, शहंशाह सिंह तोमर, पूर्व पार्षद अजमेरी उस्मानी, आशीष तिवारी, दीपक सक्सेना, आशिफ उस्मानी, आज़ाद मिर्जा, बृज किशोर कुशवाहा, आफताब, उमर फारूक अंकुर राना, पूर्व सरपंच दीपू कुशवाह, कमलकांत त्यागी, रामेश्वर गुर्जर, डाॅ सतेंद्र शर्मा, पूर्व वार्ड पंच सुखदेव, रामनिवास त्यागी वार्ड पंच आदि लोग मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article