शादी का झांसा देकर चार महीनों तक नाबालिग लड़की के साथ हुआ बलात्कार, स्थानीय निवासियों ने प्रदर्शन कर की सख्त कार्रवाई की मांग | New India Times

अब्दूल वहीद काकर, धुलिया (महाराष्ट्र), NIT; ​शादी का झांसा देकर चार महीनों तक नाबालिग लड़की के साथ हुआ बलात्कार, स्थानीय निवासियों ने प्रदर्शन कर की सख्त कार्रवाई की मांग | New India Timesधुलिया शहर स्थित राहुलवाड़ी में एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को धमकी और शादी का झांसा देकर पिछले कई महीनों से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। मामले की जानकारी मिलने पर स्थानीय नेता व रहिवासियों ने जमकर प्रदर्शन करते हुए जिला अधिकारी व पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।​शादी का झांसा देकर चार महीनों तक नाबालिग लड़की के साथ हुआ बलात्कार, स्थानीय निवासियों ने प्रदर्शन कर की सख्त कार्रवाई की मांग | New India Timesमिली जानकारी के मुताबिक़ आरोपी युवक पीड़िता के साथ कई महीनों से बलात्कार कर रहा था जिसके कारण पीड़िता गर्भवती हो गई। पेट दर्द की शिकायत पर जिला अस्पताल में जांच कराने गयी तो दुष्कर्म का खुलासा हुआ। इस मामले में आरोपी युवक तथा उसके अन्य साथियों को ज़मानत पर रिहा ना किए जाने की मांग को राहुलवाड़ी इलाके की जनता ने  ज़िला प्रशासन के समक्ष जोरदार प्रदर्शन करने के उपरांत ज़िलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर आरोपी युवक को फांसी दिए जाने की मांग की तथा आरोपियों को न्यायालय द्वारा ज़मानत पर रिहा ना किए जाने की भी मांग की है।

ज्ञापन में बताया गया है कि राहुलवाड़ी इलाके में एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की से उसी के मोहल्ले में रहने वाले युवक ने प्यार का झूठा ढोंग रचा कर उस का विश्वास संपादन करने के बाद उसके माता पिता को मारने की धमकी तथा विवाह का झांसा देकर पिछले चार महीनों से पीड़िता से दुष्कर्म कर रहा था। जिसमें आरोपी युवक की इस दुष्कर्म में दो व्यक्तियों ने उसकी सहायता की थी,  अगर उन्हें जमानत पर रिहा किया जाता है तो पीडिता तथा उसके परिजनों की जान को ख़तरा पैदा हो सकता है।
पुलिस अधीक्षक तथा ज़िलाधिकारी दिलीप पंढारपट्टे से आन्दोलन कारियों ने मांग की है कि पीड़िता को तुरंत मनोबल बढ़ाने के लिए शासन से आर्थिक सहायता प्रदान काराई जाए और दुष्कर्म के आरोपी युवक सतीश विजय इगोले और उसकी सहायत करने वाले अपराधियों को ज़मानत पर रिहा न किया जाए तथा दुष्कर्म करने वाले युवक को फांसी की सजा सुनाई जाने की मांग धनगर समाज के नेता मनोज गर्दे , नगर सेवक अमोल मासुले , सुनील भवेर , आदि निवासीयों ने की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article