मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में व प्रदेश भाजपा संगठन के निर्देशानुसार निरंतर सेवा ही संगठन के द्वारा जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध भाजपा संगठन ने प्रत्येक बूथ स्तर पर कोरोना महामारी से शीघ्र ही पूर्ण निजात पाने के लिए अपने स्वास्थ्य स्वयंसेवकों की समिति बनाकर 100 प्रतिशत टीकाकरण कराकर कोरोना महामारी के बचाव हेतु महत्वपूर्ण जानकारियां देते हुए जन जागरूकता अभियान चलाकर इस जन सेवा कार्य की जिम्मेदारी सौंपी है। इसी के अनुसार आज भाजपा नगर मंडल के तत्वधान में स्वास्थ्य स्वयंसेवकों की जिले से पधारे कार्यक्रम प्रभारी डॉ. दशरथ साहू व सहप्रभारी डॉ. ए. सिसोदिया ने सभी स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण दिया । उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी अपने अपने बूथ पर 100 प्रतिशत टीकाकरण कराने का संकल्प लिया। मंडल अध्यक्ष नवजीत मोनू जैन ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण इस विषम परिस्तिथि में भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार जनसेवा का कार्य किया जा रहा है, फिर चाहे वह ऑक्सीजन सिलेंडरों की व्यवस्था हो, राशन किट वितरण हो या कोरोना टीका लगवाने में लोगों की मदद हो, निःस्वार्थ भाव से यह कार्य किया है और करेंगे, यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी व कर्तव्य है। बैठक को पूर्व विधायक नत्थन शाह कवरेती ने भी संबोधित करते हुए सभी कार्यकर्ताओ को टीकाकरण में लगे स्वास्थ्य कर्मियों के निरंतर संपर्क में रहते हुए उन्हें सहयोग करने हेतु कहा।
इस बैठक में जिला महामंत्री परमजीत बीज वरिष्ठ नेता विष्णु प्रसाद शर्मा, राजेश श्रीवास्तव, टीकाकरण प्रभारी नितेश राजपूत, सहप्रभारी रंजीता डेहरिया, शोभा विश्वकर्मा, महामंत्री मेशलाल चंचल, पार्षद रंजना सालोडे, राजकुमार यादव, शशिकांत मालवीय, मनोहर चौकसे, रमेश सालोडे, संजय जैन, डॉ. भूलन यदुवंशी, राहुल मुंगेर, दीपेश जैन, अनिल यदुवंशी, सहरीन खान, दुर्गा यदुवंशी, मेहरबान परतेती, चूरन यदुवंशी, राजेश झरबड़े, अभिषेक पारे, विजय सूर्यवंशी, राजेंद्र रजक, अभिषेक चौरसिया, विवेक सोनी, प्रतीक साकेत व अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे. मंच संचालन अंकुर रघुवंशी व आभार प्रदर्शन रंजीता डेहरिया ने किया।
