पानी सबसे बड़ी जरूरत, राइट टू वाॅटर लागू हो: हर्ष यादव. 4 नलजल योजनाओं सहित 2 करोड़ 26 लाख के कार्योंं का हुआ भूमिपूजन | New India Times

राकेश यादव/त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

पानी सबसे बड़ी जरूरत, राइट टू वाॅटर लागू हो: हर्ष यादव. 4 नलजल योजनाओं सहित 2 करोड़ 26 लाख के कार्योंं का हुआ भूमिपूजन | New India Times

गांव गांव में पेयजल की समस्या गंभीर रूप धारण कर रही है, समय के साथ जलस्त्रोतों के अधिक दोहन से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति चुनौती बन चुकी है। पानी सबसे बड़ी जरूरत है इसलिए आवश्यक है कि राइट टू वाॅटर एक्ट पर कार्य हो ताकि सबको पानी मुहैया हो सके, उक्त बात प्रदेश सरकार के पूर्व कै्बिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक हर्ष यादव ने जनजीवन मिश्न अंतर्गत 4 ग्रामों में स्वीकृत नलजल योजनाओं के भूमिपूजन के अवसर पर कही।

पानी सबसे बड़ी जरूरत, राइट टू वाॅटर लागू हो: हर्ष यादव. 4 नलजल योजनाओं सहित 2 करोड़ 26 लाख के कार्योंं का हुआ भूमिपूजन | New India Times

देवरी विकासखण्ड के ग्राम हथखोह, बोरिया, सुजानपुर एवं सरखेड़ा में नलजल योजनाओं का शिलान्यास करते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र के कई ग्रामों में पेयजल की जटिल समस्या है। हमारी मातायें बहिनें रात्रि में दूर दूर से कई किलोमीटर दूर पैदल चलकर पानी लाती हैं, कई ग्रामों में रात्रि जागरण करके पेयजल की समस्या दूर हो पाती है। इस स्थिति को समझकर कमलनाथ सरकार ने राईट टू वाटर पर कार्य आरंभ किया था, इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए। मैं जिस गांव से निकल कर आया हू वहाँ मैने भी मूलभूत समस्याओं और अवयवस्थाओं को देखा है। वर्तमान में अधिकतर स्कूलों में शिक्षकों की व्यवस्था नही है यह अगली पीढ़ी के भविष्य के लिए अच्छे संकेत नही है। किसान परेशान है, मंहगाई विकराल रूप धारण कर रही है। किसान सिर्फ फसलों के पानी, अच्छा बीज और खाद चाहता है, अपनी उपज का दाम चाहता है। उसकी मांग जायज है। कमलनाथ सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्होने बताया कि हमारी सरकार ने जनता के ऐतिहासिक फैसले लिए प्रदेश में सामाजिक सुरक्षा पेंशन 600 रूपये की गई, सामूहिक विवाह में 51 हजार, 100 रूपये में 100 यूनिट बिजली, 27 लाख किसानों कर्ज माफी और प्रदेश में भटक रहे गौवंश के लिए 1 हजार गौशालाओं का निर्माण कराया गया। परंतु वर्तमान पैसे से खरीदी सरकार ने प्रदेश को बेरोजगारी, मंहगाई, भृष्टाचार और अराजकता की आग में झोंक दिया। इस अवसर पर उन्होने ग्राम पंचायत चिरचिटा के हथखोह में जलजीवन मिश्न अंतर्गत 32.88 लाख की
नल जल योजना का भूमिपूजन, 30 लाख लागत की ग्रेविल सड़कों एवं 13.49 लाख लागत से निर्मित पुलिया का लोकार्पण किया। ग्राम पंचायत पड़रई बुजुर्ग में 31.59 लाख लागत की नलजल योजना स्ट्रोफिटिंग एवं ग्राम पंचायत सुजानपुर में 38.70 लाख लागत की नलजल योजना का भूमिपूजन संपन्न हुआ। ग्राम पंचायत सुजानपुर में पंचायत द्वारा निर्मित 2 यात्री प्रतीक्षालय, 2 सामुदायिक भवनों का लोकार्पण किया गया। ग्राम पंचायत सरखेड़ा में जलजीवन मिश्न अंतर्गत 48 लाख लागत की पेयजल योजना का भूमिपूजन एवं शिलान्यास क्षेत्रीय विधायक के करकमलों से संपन्न हुआ। ग्राम पंचायत जैतपुर कछया में 5.66 लाख लागत की बाउन्ड्री बाल, 11 लाख लागत की 3 सी.सी.सड़कों का लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न हुआ.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.