इमाम के साथ बदसुलूकी करने वाली नगर पुलिस अधीक्षक के खिलाफ विधायक आरिफ मसूद ने गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को पत्र लिख कर की कार्यवाही की मांग | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

इमाम के साथ बदसुलूकी करने वाली नगर पुलिस अधीक्षक के खिलाफ विधायक आरिफ मसूद ने गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को पत्र लिख कर की कार्यवाही की मांग | New India Times

इमाम के साथ बदसुलूकी करने वाली नगर पुलिस अधीक्षक के खिलाफ विधायक आरिफ मसूद ने गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को पत्र लिख कर कार्यवाही की मांग करते हुऐ कहा कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो चल रहा है। जिसमें कल दिनांक 13/08/2021 को भोपाल शहर के धर्मगुरू (इमाम साहब) के साथ नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली संभाग भोपाल द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया है। इस घटना को लेकर अल्पसंख्यक समुदाय में काफी रोष व्याप्त है। नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली संभाग भोपाल द्वारा इससे पूर्व भी इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम दे चुकी हैं। अगर इमाम साहब के विरूध कोई शिकायत इनको मिली थी तो उन को नोटिस दे सकती थी लेकिन इन्होंने यह न करते हुए सार्वजनिक रूप से धर्म गुरू इमाम साहब के साथ जिन शब्दोें का प्रयोग किया है वह बहुत ही निंदनीय है। मैं आपको इस पत्र के साथ उक्त वीडियो को भी प्रेषित कर रहा हूँ. इनके क्षेत्र में रहते हुए कभी भी लाॅ एंड आर्डर की स्थिति निर्मित हो सकती है। इस वीडियो के आधार पर इन पर उचित कार्यवाही कर कोतवाली संभाग नगर पुलिस अधीक्षक को इस क्षेत्र से हटाया जाना चाहिए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article