स्वतंत्रता दिवस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर की जा रही है विशेष चेकिंग एवं पेट्रोलिंग | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

स्वतंत्रता दिवस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर की जा रही है विशेष चेकिंग एवं पेट्रोलिंग | New India Times

आगामी राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में राजधानी पुलिस द्वारा शहर में विशेष चेकिंग एवं पेट्रोलिंग की जा रही है।

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर शुक्रवार को BD&DS (बम डिस्पोजल & डॉग स्क्वायड) टीम द्वारा रेल्वे स्टेशन, नादरा बस स्टैंड, हलालपुर बस स्टैंड, बैरागढ़ बाजार, शॉपिंग मॉल/कॉम्प्लेक्स आदि सार्वजनिक व संवेदनशील स्थानों पर सघनता से चेकिंग की गई। प्लेटफॉर्म व बस स्टैंड पर मुसाफ़िरों के बैग आदि चेक किये गए।

स्वतंत्रता दिवस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर की जा रही है विशेष चेकिंग एवं पेट्रोलिंग | New India Times

ट्रैफिक पुलिस व थाना स्टॉफ द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों व नाकों पर बेरिकेडिंग कर संदिग्ध लोगों व वाहनों की सतर्कतापूर्वक सघन चेकिंग की जा रही हैं। साथ ही संवेदनशील व भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल पेट्रोलिंग की जा रही है। थाना स्टॉफ द्वारा होटल, लॉज, रेस्टोरेंट व धर्मशाला आदि चेक किये जा रहे हैं। अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु समस्त धार्मिक स्थल व बैंक, एटीएम आदि वित्तीय संस्थानों को नियमित रूप से चेक किया जा रहा है। थाना क्षेत्रों में बाजार व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर शांति समिति व नगर रक्षा समिति की बैठक ली जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.