भंगुसिंह तोमर बेस्ट पालक एवं मार्गदर्शक समाजसेवी अवार्ड से हुए सम्मानित | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, अलीराजपुर (मप्र), NIT:

भंगुसिंह तोमर बेस्ट पालक एवं मार्गदर्शक समाजसेवी अवार्ड से हुए सम्मानित | New India Times

रोटरी क्लब ऑफ अलीराजपुर द्वारा चार्टर सेरेमनी का आयोजन सांई रिसोर्ट अलीराजपुर में किया गया। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली विभूति समाजसेवी, अधिकारियों -कर्मचारियों को अलग-अलग क्षेत्रों में विशिष्ट पहचान बनाने पर सम्मानित किया गया।

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आकास संगठन के जिला महासचिव भंगुसिंह तोमर को बेस्ट पालक एवं मार्गदर्शक समाजसेवी अवार्ड से सम्मानित किया गया।

श्री तोमर विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ ही अपनी बेटी श्वेता तोमर एवं बेटा तुषार तोमर के साथ ही जिले के कई मार्शल आर्ट्स गेम्स के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल के क्षेत्र में पहुंचा कर जिले का नाम रोशन किया है।

यह अवार्ड मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटर कर्नल महेंद्र मिश्रा, विशेष अतिथि डिस्ट्रिक्ट इलेक्ट गवर्नर रो.जिनेन्द्र जैन, इंस्टॉलेशन ऑफिसर शपथ अधिकारी सरजीव पटेल, असिस्टेंट गवर्नर संजय काठी, रोटरी एडवाइजर सुधीर वाघेला एवं अलीराजपुर जिला रोटरी क्लब अध्यक्ष सोनू वर्मा के द्वारा सम्मानित किया गया है।

इस मोके पर रोटरी चार्टर इंस्टॉलेशन सेरेमनी कार्यक्रम के संयोजक अरविंद गेहलोद, रो.प्रीति डावर, हेमंत सिसोदिया, डॉ0 सचिन पाटीदार, बिरज परमार, विमल राठौड़, चीतल पवार, मंसूर मर्चेंट, प्रतिभा पंचोली, सोहेल कुरेशी, अनूप सोमानी, हरेसिंह भावेल, मनोज राठौड़, जयश्री गेहलोद, वर्षा परिहार आदि उपस्थित थे.

ईष्ट मित्रों और परिजनों ने उज्जलव भविष्य की कामना करते हुए बधाईयां ओर शुभकामनाएं दी हैं.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article