झाबुआ समारोह स्थल का कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ समारोह स्थल का कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण | New India Times

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह जिला पुलिस लाईन झाबुआ में आयोजित होगा। आज दोपहर को कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष गुप्ता स्थल निरीक्षण के लिये पहुंचे। यहां पर स्वतंत्रता दिवस समारोह में की जा रही व्यवस्था का अवलोकन किया एवं आवश्यक निर्देश दिये गये।

इस दौरान अपर कलेक्टर श्री जे.एस.बघेल, एसडीओपी श्री ईडला मौर्य, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री एल.एस. डोडिया, अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग श्री डी.के. शुक्ला, तहसीलदार श्री प्रवीण अहोरिया एवं अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article