भुसावल में रैपिड एक्शन फोर्स ने किया रूट मार्च | New India Times

लियाक़त शाह, भुसावल/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

भुसावल में रैपिड एक्शन फोर्स ने किया रूट मार्च | New India Times

आगामी त्योहारों की पृष्ठभूमि में मुंबई से सशस्त्र रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों ने लोगों के मन में सुरक्षा की भावना पैदा करने के लिए बुधवार को शहर के विभिन्न हिस्सों से मार्च निकाला. इस अवसर पर सशस्त्र रैपिड एक्शन फोर्स (एएसआरएफ) के जवानों ने मंगलवार को शहर के विभिन्न हिस्सों से मार्च निकाला।
पुलिस उपाधीक्षक सोमनाथ वाघचौरे के मार्गदर्शन में बाजार पेठ थाना के निरीक्षक दिलीप भागवत और नगर निरीक्षक बाबासाहेब थोम्बे ने रूट मार्च में हिस्सा लिया. महापुरुष डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा से रज़ा टावर, पापा नगर, शनि मंदिर वार्ड, मेन अठवाड़ा बाजार, जामनेर रोड, भारत नगर, गवली वाडा, जलगांव रोड से सिटी थाने तक रूट मार्च निकाला गया.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.