अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

चालीसगांव रोड पुलिस ने एक देसी रिवाल्वर संग फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में कबीर गंज के युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके कब्जे से देसी रिवाल्वर बरामद कर जब्त किया है.
शनिवार को थाना प्रभारी अधिकारी संदीप पाटिल को सूत्रों से जानकारी प्राप्त हुई कि कबीर गंज निवासी मोबीन मोहम्मद गौस शेख ने देसी रिवाल्वर हाथ में लेकर फेसबुक सोशल मीडिया पर उसकी फोटो वायरल की है. इस सूचना पर पुलिस हरकत में आई और सोशल मीडिया का अकाउंट खंगाला गया जिसमें मोबीन के हाथ में देसी रिवाल्वर समेत फोटो दिखाई देने पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर जांच पड़ताल की जिसमें संदिग्ध अपराधी मोबीन शेख ने पुलिस को देसी पिस्टल उसके रहमत मस्जिद समीप आवास कबीर गंज से निकाल कर पुलिस के हवाले किया.
पुलिस अधीक्षक चिन्मय पंडित ने चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया फेसबुक, ट्विटर पर किसी भी आपत्तिजनक पोस्ट ना करें, इसी तरह से कानून हाथ में लेकर किसी भी धर्म के खिलाफ, राजनेता के खिलाफ आपत्तिजनक लिखने अफवाहें फैलाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
इस कार्यवाही को पुलिस अधीक्षक चिन्मय पंडित, अप्पर पोलीस अधिक्षक प्रशांत बच्छाव, उपविभागीय पुलिस अधिकारी दिनकर पिंगळे के निर्देशन में चाळीसगांव रोड पुलिस स्टेशन थाना प्रभारी अधिकारी संदिप पाटिल, पीएसआई योगेश ढिकले, विजय चौरे, हेड कांस्टेबल अजीज शेख, भुरा पाटील, मुक्तार शाह, हेमंत पवार, संदिप वाघ, स्वप्निल सोनवणे और सोमनाथ चौरे ने अंजाम दिया है।
