कालरी प्रबंधक के आदेश का कर्मचारियों ने जताया विरोध | New India Times

रफीक आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

कालरी प्रबंधक के आदेश का कर्मचारियों ने जताया विरोध | New India Times

कालरी में व्यर्थ खडे अनुउपयोगी बिजली के खम्बों को निकाल कर स्टोर में रखवाने के आदेश दिया है, किन्तु इसके अतिरिक्त स्वागत द्वार खेल मैदान में लगे पाइप काटे जाने पर कालरी कर्मचारियों ने कड़ा एतराज़ जताया है।आदेश के तहत कालरी प्रबंधक आर एस पवार ने राखीकोल कालरी के व्यर्थ खाली पड़े लोहे के सारे खम्बों को निकालकर स्टोर परिसर में जमा करने का आदेश जारी कर टेन्डर आवंटित किया था। जहां ठेकेदार उमेश गुप्ता द्वारा इस आदेश को माध्यम बनाकर राखीकोल में लगे हर कहीं के पाइप व खम्बे जिनमें कालरी बसाहट के मुख्य द्वार पर लगे स्वागत द्वार के पोल स्कूल मैदान के वाह्लीवाल फूटबाल के नेट पाइप सामुदायिक मनोरंजन भवन के मुख्य गेट, सारे खम्बों और पाइपों को काटा जाने लगा। इस बात से खिन्न होकर कालरी के कर्मचारियों ने कालरी प्रबंधक समेत कार्य का जिम्मे लेने वाले ठेकेदार की हठधर्मिता का जमकर विरोध किया है।

By nit