मध्यप्रदेश की 25 तहसीलों में खुलेंगी नई अदालतें, हाईकोर्ट ने जारी की सूची | New India Times

संदीप शुक्ला, ग्वालियर, NIT; ​मध्यप्रदेश की 25 तहसीलों में खुलेंगी नई अदालतें, हाईकोर्ट ने जारी की सूची | New India Timesहाईकोर्ट ने प्रदेश के 19 जिलों की 25 तहसीलों में नई अदालतें खोलने का निर्णय लिया है। इस संबंध में विधिवत अधिसूचना जारी कर दी गई है। जल्द ही इन अदालतों में न्यायाधीशों की पदस्थापना कर दी जाएगी। बालाघाट, बुराहानपुर, दमोह, खंडवा, गुना, हरदा, जबलपुर, मंदसौर, मंडला, मुरैना, नरसिंहपुर, नीमच, राजगढ़, सतना, सिवनी, सिंगरौली, उज्जैन, विदिशा व कटनी जिलों में ये अदालतें गठित की गई हैं। अधिसूचना के अनुसार इनमें सिविल न्यायाधीश वर्ग-1 व वर्ग-2 के न्यायाधीश नियुक्त किए जाएंगे।💥

By nit