तालाब में डूबने दो मासूम बच्चों की मौत | New India Times

आशा रेकवार, भोपाल, NIT;​तालाब में डूबने दो मासूम बच्चों की मौत | New India Timesसिंगरौली जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर मोरवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंजरेह बस्ती में बूढी माई मंदिर के पास स्थित तालाब में नहाने के दौरान दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर लगभग 12:30 बजे धीरज गोड़ पिता बघोलन गोड़ उम्र 7 वर्ष एवं राजू गोड़ पिता राजेश गोड़ उम्र 10 वर्ष निवासी बदिया मोहल्ला पंजरेह अन्य बच्चों के साथ आसपास साइकिल चला रहे थे। अचानक गर्मी से राहत पाने के लिए बच्चे बूढ़ी माई मंदिर के पास स्थित तालाब में नहाने लगे, संभवतः उन्हें तालाब की गहराई का अंदाजा नहीं था और तालाब में नहाने के दौरान वह गहराई में चले गए जिस वजह से दोनों की डूबने से मौत हो गयी। तालाब बस्ती से काफी दूर होने की वजह से डूबते हुए बच्चों की ना ही किसी ने चीख पुकार सुनी और ना ही लोगों का इस तरफ ध्यान गया। साथी बच्चे जब तालाब के किनारे पहुंचे तो तालाब के किनारे साइकिल पड़ी हुई दिखी। बच्चों ने गुहार मचाई तो आसपास के लोग पहुंचे एवं पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मोरवा थाना के नगर निरीक्षक राजेंद्र मिश्रा दल बल के साथ पहुंचे और स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों बालकों के शव को तालाब से निकलवाया एवं पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देखते ही देखते हादसे को लेकर सैकड़ों ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गयी।

By nit