फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह द्वारा अपराध एवं अपराधियों तथा मेडिकल स्टोर की चेकिग अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार के निर्देशन में आज दिनांक 12.06.2021 उपजिलाधिकारी रामआसरे वर्मा क्षेत्राधिकारी नानपारा जंग बहादुर यादव तथा प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा अशोक कुमार सिंह मय फोर्स के थाना क्षेत्र मे स्थित मेडिकल स्टोर की चेकिग के दौरान कस्बा रुपईडीहा मे मेडिकल स्टोर को चेक किया गया तो 1. पूजा मेडिकल स्टोर 2. हाजी मेडिकल स्टोर 3. अयान मेडिकल स्टोर 4.रोहित मेडिकल स्टोर मे अनियमितता पाये जाने पर दुकान को सील किया गया। उक्त संबंध में ओषधि निरीक्षक को अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु सूचित किया गया है।
