अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल टॉकीज़ चौराहे पर आज उस वक़्त अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया जब शाम तेज हवाओं के साथ अचानक हुई बारिश के कारण एक पुराना इमली का पेड़ दुकानों पर गिर गया ।जिस के नीचे चार लोग दब गऐ ।
पेड़ के नीचे दबने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गये। जिन्हें उपचार के लिए हमीदिया हॉस्पिटल भेजा गया। घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम, सहित कई आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।

शाहजहांनाबाद पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक जहीर खान के मुताबिक, शनिवार शाम छह बजे के करीब तेज हवा और आंधी चलने से पुराने भोपाल शहर के भोपाल टॉकीज चौराहे के पास एक पुराना इमली का पेड़ कब्रिस्तान की दीवार से लगी छह कच्ची दुकानों पर गिर गया।
इसके मलबे में चार लोग दब गए। राहत अभियान चला कर मलबे में दबे चार लोगों को निकाला गया। इनमें से दो युवकों आशु (21) और वाहिद (22) की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई जबकि दो गंभीर घायलों का उपचार के लिए अस्पताल में में भर्ती कराया गया है।
