जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक कार्यकर्ताओं द्वारा महंगाई के खिलाफ किया गया जम कर विरोध प्रदर्शन: उमर फारूक | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT;

जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक कार्यकर्ताओं द्वारा महंगाई के खिलाफ किया गया जम कर विरोध प्रदर्शन: उमर फारूक | New India Times

धौलपुर जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष उमर फारूक उस्मानी के नेतृत्व में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय श्री राजेश पायलट जी की पुण्यतिथि मनाई गई. इस मौके पर स्वर्गीय राजेश पायलट के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद जिला मुख्यालय पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के आदेशानुसार व प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन आविद कागजी के दिशा निर्देशानुसार भाजपा की केन्द्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया. इस मौके पर अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष उमर फारूक उस्मानी ने केंद्र की भाजपा सरकार से मांग की है की तुरंत प्रभाव से पेट्रोल डीजल व सरसों के तेल के भावों में कम करें जिससे कोरोना महामारी मे पहले से ही त्रस्त पड़ी जनता को थोड़ी राहत देने का कार्य करें जिससे जनता खुश रहे और आसानी से अपना जीवन यापन कर सके। इस मौके पर फरीद खान, अतर फारुकी, ब्लॉक अध्यक्ष कॉंग्रेस सेवादल शहर धौलपुर आजाद मिर्जा, पार्षद आजाद खान उस्मानी, भूरा खान, शोएब उस्मानी, रामू, नासिर खान, आदिल खान, इकबाल खान, सोहेल खान आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे.

धौलपुर युसूफ खान ब्यूरो चीफ

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article