थांदला एसडीओपी गवली की पत्नी व पत्रकार अविनाश गिरी ने लगवाया वैक्सीन का टीका | New India Times

रहीम शेरानी हिदुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

थांदला एसडीओपी गवली की पत्नी व पत्रकार अविनाश गिरी ने लगवाया वैक्सीन का टीका | New India Times

कोरोना संक्रमण के दौरान अपनी जान को जोखिम में डाल कर हर खबर आप तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाने वाले पत्रकार भी असली कोरोना योद्धा होते हैं।उन्हें सुरक्षित रखने के लिए केंद्र व राज्य सरकारों ने पत्रकारों के वैक्सीनेशन की अलग से व्यवस्था की है।

जिला कलेक्टर स्वयं जिला मुख्यालय पर आयोजित पत्रकार वैक्सीनेशन में उनसे रूबरू होते हुए उनकी कुशलता जान चुके हैं। जिला कलेक्टर के आह्वान पर तहसील स्तरीय पत्रकार भी वैक्सीन लगवा रहे हैं।

इसी तारतम्य में नई दुनिया के युवा पत्रकार अविनाश गिरी (भैय्यू) ने भी कन्या उमावि पर आकर वैक्सीन लगवाया।इस कड़ी में थांदला अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) की जीवनसाथी श्रीमती रीता गवली ने भी वैक्सीन लगवाते हुए अंचल की सभी शहरी व ग्रामीण महिलाओं व युवतियों से वैक्सीन लगवाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि भ्रामक प्रचार से परे हटकर इसकी वास्तविक उपयोगिता समझें। आज वैक्सीन लगने के बाद हम कोरोना से बहुत ज्यादा सुरक्षीत हो रहे हैं वहीं इससे हमें अन्य बीमारियों से लड़ने की भी ताकत मिलती है। इसलिए महिला हो या पुरुष सभी वैक्सीन जरूर लगवाएं। उल्लेखनीय है कि थांदला, मेघनगर के एसडीओपी एम एस गवली लगातार जनता से सीधा संवाद करते हुए शासन प्रशासन के नियमों का पालन करने का संदेश दे रहे हैं वही उनकी सकारात्मक कार्यशैली से वे नगर की जनता में काफी लोकप्रिय भी हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article