पुलिस ने 2 करोड़ 95 लाख 90 हजार के गांजे की खेप के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार | New India Times

हिमांशु सक्सेना, मुरैना (मप्र), NIT:

पुलिस ने 2 करोड़ 95 लाख 90 हजार के गांजे की खेप के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार | New India Times

मुरैना जिले के बानमोर थाना पुलिस ने हाइवे पर ट्रक में भरकर ले जा रही गांजे के बड़ी खेप पकड़ कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि इस गांजे को उड़ीसा से भरकर राजस्थान की ओर ले जाया जा रहा था। इसी बीच पुलिस ने बानमोर के पास हाइवे पर इसे पकड़ लिया। ट्रक में 13 क्विंटल 50 किलो गांजा बताया जा रहा है। पुलिस जिसका बाजार भाव लगभग 2 करोड 95 लाख रुपये हाेने का दावा कर रही है। पुलिस ने दो तस्करों को भी पकड़ा है। जिनसे इस गांजे के बारे में पूरी सख्ती से पूछताछ की जा रही है।

क्या है पूरा मामला

पुलिस ने 2 करोड़ 95 लाख 90 हजार के गांजे की खेप के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार | New India Times

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक ट्रक ग्वालियर से आगरा की तरफ जा रहा है जिसमें अवैध गांजा भरा हुआ है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में बामोर एसडीओपी ने संपूर्ण कार्रवाई करते हुए थाने के सामने एबी रोड पर दोनों तरफ वाहन चेकिंग पॉइंट लगाए। जहां कार्रवाई की तो ग्वालियर की तरफ से मुखबिर द्वारा बताए गए ट्रक नंबर रोकने का प्रयास किया जिसके बाद तीन आरोपी ट्रक छोड़ कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए लेकिन पुलिस ने ट्रक में बैठे दो आरोपियों को धरदबोचा। जिसके बाद पुलिस ने पूछताछ की तो उन्होंने अपना पता चिला चौन्द मठ थाना बाड़ी जिला धौलपुर राजस्थान का होना बताया है। आरोपी ट्रक के अंदर रखी कागजों की स्टेशनरी के पैकेटों के नीचे गांजा भरकर ले जा रहे थे। ट्रक की तलाशी लेने पर करीब 13 क्विंटल 50 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया जिसकी कीमत और ट्रक की कीमत करीब 2 करोड़ 70 लाख 90 हज़ार रुपए और 880 पैकेट स्टेशनरी की कीमत करीब 15 लाख रुपए बताई जा रही है। वहीं कुल कीमत करीब 2 करोड़ 95 लाख 90 हज़ार रुपए है। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि कई सालों से अवैध गांजे की तस्करी कर रहे हैं। इन तस्करों का एक रैकेट उड़ीसा के थाना गोरखपुर के क्षेत्र में रहता है जो गांजे की तस्करी करते हैं। वहां से छोटी मोटी डिलीवरी बने सामान को दिल्ली, हरियाणा की तरफ बेचते हैं। अवैध गांजे को लेकर चलने वाले ट्रकों के आगे पीछे रेकी करने वाली चार पहिया वाहन भी चलते हैं। इस अवैध तस्करी में कई लोग शामिल हैं जो इस तरह की करतूतों को अंजाम देते हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article