भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया एवं डी आई जी इरशाद वली ने बिना वजह घूमने वालों के विरुद्ध हो रही कार्यवाही का किया औचक निरीक्षण | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया एवं डी आई जी इरशाद वली ने बिना वजह घूमने वालों के विरुद्ध हो रही कार्यवाही का किया औचक निरीक्षण | New India Times

भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया एवं डीआईजी इरशाद वली ने बिना वजह घूमने वालों के विरुद्ध हो रही कार्यवाही का औचक निरीक्षण करते हुऐ सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि यह सुनिश्चित करें कि लोग अपने घरों में रहें और बे-वजह बाहर ना निकलें, मास्क लगाएं और सोशल डिस्टेंस का पालन करें। मेडिकल आपात स्थिति की जरूरत के बिना घरों से बाहर निकलने और झूठ बोलकर बिना वजह बाहर घूमने वालों के विरुद्ध पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया एवं डी आई जी इरशाद वली ने बिना वजह घूमने वालों के विरुद्ध हो रही कार्यवाही का किया औचक निरीक्षण | New India Times

कलेक्टर श्री लवानिया और डीआईजी श्री वली ने आज कमला पार्क सहित अन्य जगहों पर अचानक चेकिंग करने पहुँचें। दोनों अधिकारियों ने पुलिस अधिकारियों और जवानों के साथ सड़कों पर उतरकर बिना वजह घूमने वालों के विरुद्ध हो रही कार्रवाही का औचक निरीक्षण किया, लालाघाटी, हमीदिया और पॉलिटेक्निक चौराहा पर खुद व्यवस्थाओं को संभाला और लोगों की गाड़ियों को रोककर पूछताछ की। घरों से बाहर निकलने की वजह पूछी और उचित कारण नहीं बताने तथा बे-वजह घूमने वाले लोगों के विरूद्ध पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

डीआईजी श्री इरशाद वली ने सभी पुलिस के जवानों को ऐसे लोगों के विरुद्ध सख्ती करने के निर्देश दिए है। भोपाल शहर में भ्रमण कर घर से बेवजह बाहर सड़कों पर निकलने वाले लोगों के विरुद्ध धारा 188 में करवाई किए जाने के निर्देश भी दिए गए है। उन्होंने कहा कि बिना मास्क लगाए कोई भी व्यक्ति सड़को पर नही दिखना चाहिए, इसके लिए सख्ती से कर्रवाई की जाए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.