गणेश मौर्य, ब्यूरो चीफ, अंबेडकर नगर (यूपी), NIT:

जिले के शहर अकबरपुर पालिका क्षेत्र अंतर्गत सिझौली लोरपुर में पुरानी रंजिश को लेकर पाटीदारों ने एक राय होकर एक युवक पर प्राणघातक हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से 50 वर्षीय घायल युवक को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया। इलाज में जुटे डॉक्टर की माने तो युवक की हालत गंभीर बनी हुई है.

आपको बताते चलें कि पीड़ित जयश राज पूत्र स्वर्गीय बसंतु निवासी लोरपुर सिझौली ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षी छोटे लाल मिस्त्री स्वर्गीय बसंतु अपने बेटे पंचम और बहू लीलावती के साथ एक राय होकर शाम के करीब 6:30 बजे घर के अंदर घुस कर जान से मारने की कोशिश की उसी दरमियान बीच बचाव करने आए जयशराज के पुत्र विजय को भी विपक्षियों ने जमकर पिटाई कर दी।
मिली जानकारी में बताया गया है, उक्त मारपीट की सूचना अकबरपुर कोतवाली पुलिस के पास पहुंच गई थी। सूचना पाकर आनन-फानन में अकबरपुर कोतवाली उप निरीक्षक संतोष गौड़ ने सूचना दर्ज करने का आदेश दिया और घायल युवक को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया। संतोष गौड़ ने बताया कि हमलावरों के विरुद्ध नामजद मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
