अन्त्योदय तथा पात्र गृहस्थी राशन कार्डों पर 20 से 31 मई 2021 के मध्य कोटे की दुकानों से मिलेगा निःशुल्क गेहूं एवं चावल | New India Times

अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झांसी (यूपी), NIT:

अन्त्योदय तथा पात्र गृहस्थी राशन कार्डों पर 20 से 31 मई 2021 के मध्य कोटे की दुकानों से मिलेगा निःशुल्क गेहूं एवं चावल | New India Times

जिला पूर्ति अधिकारी तीर्थराज यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत जनपद झांसी में पात्र ग्रहस्थी के 1319042 सदस्य/यूनिट एवं अन्त्योदय के 14346 3 सदस्य/यूनिट कुल 1462505 यूनिट/सदस्य को प्रति सदस्य/यूनिट 03 किग्रा0 गेहूं एवं 02 किग्रा0 चावल का निःशुल्क वितरण प्रातः 6:00 से सायं 9:00 बजे के मध्य दिनांक 20 से 31 मई 2021 तक नामित नोडल अधिकारियों की उपस्थिति में किया जायेगा।

योजना के प्रचार-प्रसार हेतु उचित दर दुकान पर अन्दर/बाहर निःशुल्क वितरण सम्बन्धी सूचना ए-4 साइज के पेपर पर कम से कम 4 स्थानों पर कोटेदार चस्पा करेगा।
राशन कार्ड धारकों को पोर्टबिलिटीक्ष(दूसरी दुकान से राशन प्राप्त करना) के अन्तर्गत खाद्यान्न प्राप्त करने की सुविधा केवल दिनांक 29 से 31 मई 2021 के मध्य ही अनुमान्य रहेगी।
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत वितरण की अन्तिम तिथि अर्थात 31 मई 2021 होगी, जिस दिन आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त न कर सकने वाले उपभोक्ताओं को मोबाइल ओ0टी0पी0 वेरीफिकेशन के माध्यम से राशन का वितरण किया जाएगा। उचित दर की दुकानों पर कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत ई-पास से वितरण के समय अत्यन्त सजगता बरती जानी आवश्यक है। इसके लिए उचित दर विक्रेता की जिम्मेदारी होगी कि दुकान पर सेनिटाइजर/साबुन एवं पानी रखे और हाथ धुलने के उपरान्त ही ई-पास का प्रयोग किया जाये। राशन वितरण के समय उचित दर दुकान पर भारी भीड़ एक साथ इकट्ठा न हो, इस हेतु मुहल्लेवार प्रचार-प्रसार/मुनादी उचित दर विक्रेता अवश्य करायें। एक समय में 05 से अधिक कार्डधारक एकत्रित न हो तथा कार्डधारकों के मध्य कम से कम 01 मीटर की दूरी पर चूना/चाक से लाइन अथवा गोला बनाकर सोशल डिस्टेन्सिंग का अनुपालन कराया जाये। उचित दर दुकान पर उपस्थित विक्रेता/नोडल अधिकारी तथा कार्डधारक फेस कवर (मास्क) का प्रयोग करें।


By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article