चिरंजीवी योजना के पात्र कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के इलाज का खर्चा देगी सरकार, प्रशासन की ओर से कोविड-19 के उपचार के अधिकृत किए गए प्राइवेट हॉस्पिटल प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक | New India Times

अशफाक कायमखानी, सीकर/जयपुर (राजस्था), NIT:

चिरंजीवी योजना के पात्र कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के इलाज का खर्चा देगी सरकार, प्रशासन की ओर से कोविड-19 के उपचार के अधिकृत किए गए प्राइवेट हॉस्पिटल प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक | New India Times

जिला प्रशासन की ओर से कोविड-19 के उपचार के लिए अधिकृत किए गए प्राइवेट हॉस्पिटल संचालकों की मंगलवार को जिला कलेक्टर अविचल चतुर्वेदी की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिला कलेक्टेट सभागार में हुई बैठक में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत राज्य सरकार की ओर से कोविड-19 उपचार के निर्धारित किए गए पैकेज की जानकारी दी गई। वहीं हॉस्पिटल संचालकों को पात्र व्यक्तियों का कोराना वायरस से संक्रमित होने पर योजना के तहत निःशुल्क उपचार करने के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर अविचल चतुर्वेदी ने कोविड-19 महामारी में सरकारी और प्राइवेट हॉस्पिटल द्वारा एक टीम की तरह काम करने पर सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में कोविड-19 के उपचार के पैकेज का शामिल किया गया है। अब प्रशासन की ओर से कोविड-19 उपचार के लिए अधिकृत किए गए प्राइवेट हॉस्पिटल संचालकों को योजना के पात्र व्यक्तियों का पैकेज के अनुसार उपचार करना है और इसका भुगतान सरकार की ओर से हॉस्पिटल को किया जाएगा। रोगियों से उपचार की राशि नहीं ली जाएगी। जिला कलेक्टर ने बताया कि कोविड-19 के उपचार में आम आदमी को राहत देते हुए राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में कोविड-19 के उपचार के लिए तीन पैकेज लागू किए हैं। योजना में 3 पैकेज सम्मलित किए गए हैं। इस दौरान उन्होंने प्राइवेट हॉस्पिटल संचालकों की शंकाओं का भी समाधान किया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय चौधरी ने योजना के तहत कोविड-19 के उपचार के पैकेज की जानकारी दी गई। वहीं प्राइवेट हॉस्पिटल संचालकों को योजना के तहत आमजन को लाभान्वित करने पर जोर दिया। अन्य दिनों की अपेक्षा अब कम संक्रमित व्यक्ति आ रहे हैं। प्रशासन व चिकित्सा विभाग की ओर से सीएचसी व ब्लॉक स्तर पर कोविड केयर सेंटर शुरू किए गए हैं। इससे जिला मुख्यालय पर स्थित सांवली कोविड अस्पताल व प्राइवेट हॉस्पिटलों में रोगी भार कम हुआ है, लेकिन महामारी के दौर में सभी को अलर्ट रहते काम करना हैं और आमजन का जीवन बचाने के लिए हरसंभव प्रयास करने हैं। प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना व मुख्यमंत्री निशुल्क जांच योजना के बाद मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना लागू हैं, जिसमें प्रदेश के सभी नागरिक लाभ ले सकते हैं। योजना में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम और सामाजिक आर्थिक जनगणना 2011 के पात्र परिवार, सभी विभागों में कार्यरत संविदा र्कामिक, लघु व सीमांत किसानों का पूरा बीमा प्रीमियम राज्य सरकार देंगी। वहीं अन्य परिवार 850 रूपए के प्रीमियम पर योजना से जुड़ सकते हैं। रजिस्टे्रशन 31 मई तक करवाया जा सकता है।

ऑक्सीजन प्लांट के लिए करें सहयोग
बैठक में जिला कलेक्टर अविचल चतुर्वेदी ने कहा कि सीकर में शीघ्र ही ऑक्सीजन प्लांट शुरू होगा। प्रशासन की ओर से प्लांट एक्वार्यर कर लिया गया है। सीकर में प्रतिदिन 700 ऑक्सीजन गैस सिलेण्डर की क्षमता का प्लांट शुरू होगा, जो प्रदेश में जनसहयोग से लगने वाला सीकर का ऑक्सीजन प्लांट मिशाल होगा। प्राइवेट हॉस्पिटल संचालकों को भी इसमें सहयोग करने के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने बताया कि सीकर में लगने वाले ऑक्सीजन प्लांट के लिए हर वर्ग के लिए लोग आगे रहे है। ऑक्सीजन सिलेण्डर आसानी से उपलब्ध होंगे और इससे हॉस्पिटल संचालकों व सभी वर्ग के लोग लाभान्वित होंगे।
बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेश कुमार, अतिरिक्त जिला कलेक्टर धारा सिंह मीणा, जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ निर्मल सिंह, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ हर्षल चौधरी, उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सीपी ओला, सहायक निदेशक प्रशासनिक सुधार विभाग राकेश लाटा व प्राइवेट हॉस्पिटल के संचालक व प्रतिनिधि मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article