जदयू सांसद अजय मंडल ने पप्पू यादव की गिरफ्तारी को ठहराया गलत, बोले वो तो सेवा कर रहे थे | New India Times

अतीश दीपंकर, भागलपुर/पटना (बिहार), NIT:

जदयू सांसद अजय मंडल ने पप्पू यादव की गिरफ्तारी को ठहराया गलत, बोले वो तो सेवा कर रहे थे | New India Times

भागलपुर के जदयू सांसद अजय मंडल ने पप्पू यादव के गिरफ्तारी मामले में बड़ा बयान दिया है।

दरअसल मीडिया को बयान देते हुए सांसद अजय मंडल ने पहले कहा कि पप्पू यादव को कानूनी प्रक्रिया के तहत राजीव प्रताप रूडी के घर जाना था लेकिन लोग कहते हैं तो हम भी कह रहे हैं कि एंबुलेंस के बारे में बोलना पप्पू यादव को भारी पड़ गया। इसलिए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। जदयू सांसद श्री मंडल ने कहा कि पप्पू यादव ने इतना भी गलत नहीं किया था कि उन्हें जेल भेज दिया गया। वह तो जनता के सेवक थे, जनता की सेवा के लिए एंबुलेंस का उजागर किया था।

जदयू सांसद अजय मंडल ने कहा कि 32 साल पुराने केस के बेल मामले को लेकर उनको जेल भेजा गया है तो गिरफ्तार करने वाले वह पदाधिकारी भी दोषी हैं और थाना भी दोषी है जिन्होंने इतने पुराने बेल को जमा कर रखा था, उन्हें इससे पहले गिरफ्तार करना चाहिए था।

उन्होंने कहा कि मैं भी दूध का धुला नहीं हूं, मैं खुद कई केसों का मुद्दालय था। मुझे बगैर कुछ जानकारी गिरफ्तार कर लीजिएगा क्या? पप्पू यादव जनता की सेवा में लगे रहते हैं। वह तो भाग भी नहीं रहे थें। इस मौके का फायदा जिस पदाधिकारी ने उठाया है यकीनन माना जाएगा कि वो राजनीति से प्रेरित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article