खंड विकास अधिकारी की लापरवाही के चलते नहीं हो सकी दूसरी किस्त जारी | New India Times

वी. के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

खंड विकास अधिकारी की लापरवाही के चलते नहीं हो सकी दूसरी किस्त जारी | New India Times

विकासखंड मितौली की कई ग्राम पंचायतें ऐसी है जहां पर प्रधानमंत्री आवास तो मिले हैं लेकिन एक किस्त मिलने के बाद दूसरी किस्त अभी नहीं प्राप्त हो सकी है। लेकिन कुछ लाभार्थियों को दूसरी किस्त प्राप्त हो चुकी है कुछ ऐसे परिवार रह गए जिनको पहली ही किस्त प्राप्त हुई लेकिन दूसरी किस्त नसीब नहीं हुई. खंड विकास अधिकारी मितौली चंदन देव पांडेय की घोर लापरवाही के चलते गरीबों को दूसरी किस्त नहीं मिल सकी है लेकिन कुछ लोगों की दीवारें तो खड़ी हो गई है लेकिन लिंटर के लिए पैसा अभी तक नहीं निकला आपको बताते चलें कुछ ऐसे परिवार हैं जिनको रहने के लिए छप्परभी नसीब नहीं किसी के घर लड़की की शादी है । उनको अभी आवास मुहैया नहीं हो सका है दीवार तो खड़ी कर दी लेकिन छत नसीब नहीं हुई है ग्राम पंचायत मितौली ब्लाक की कई ग्राम पंचायतों में ऐसे मामले प्रकाश में आए हैं । गरीब खंड विकास अधिकारी व ग्राम पंचायत विकास अधिकारी की गणेश परिक्रमा करते करते थक चुके हैं पहले तो कहते थे इस समय कुछ नहीं हो पाएगा चुनाव प्रारंभ हो गये है ।अभी कुछ होने वाला नहीं है अब चुनाव हो गए हैं तो कहते हैं कि अभी नए प्रधानों ने शपथ नहीं ली है। क्या गरीबों को समय रहते हुए लाभ मिल पाएगा?

By nit