प्रत्येक रक्त दाताओं को दिया जाएगा हेल्मेट: विनोद दीक्षित | New India Times

साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

प्रत्येक रक्त दाताओं को दिया जाएगा हेल्मेट: विनोद दीक्षित | New India Times

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने बताया कि लॉक डाउन के समय से ही हमारी समिति गंभीर बीमार लोगों के साथ सड़क हादसों में घायल जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हर महीने रक्तदान शिविर का आयोजन कर रही है जिससे जरूरत के समय किसी को रक्त की कमी ना हो पाए. इसी क्रम में अप्रैल माह में समिति के प्रदेश महासचिव भागवताचार्य लक्ष्मीकांत शास्त्री जी की धर्मपत्नी स्व.माधुरी भारद्धाज की प्रथम पुण्यतिथि पर एक विशाल रक्तदान शिविर 22 अप्रैल 2021 गुरूवार को प्रात: 10 बजे से सांय 6 बजे तक लाईफ केयर चैरिटेबिल ब्लड बैंक नेशनल हाईवे नंबर दो मथुरा में लगाया जा रहा है. जिसमें कई संस्थाएं सहभागिता कर रही हैं.
सर्व ब्राह्मण महासभा, बृज यातायात एंव पर्यावरण जन जागरूकता समिति, भागवत मानव कल्याण मिशन चैरिटेबिल ट्रस्ट, रूरल इंडियन डेवलपमेन्ट फाउण्डेशन, श्री झूलेलाल थैलीसीमिया सुसाइटी, रक्तवीर संस्था वृन्दावन आदि प्रमुख हैं. कार्यक्रम संयोजक पं.लक्ष्मीकान्त शास्त्री ने बताया कि माधुरी भारद्धाज को ब्लड केंसर था जिस वज़ह से उनको हर हफ्ते ब्लड की आवश्यकता होती थी पर जो अनजान व्यक्तियों के रक्तदान करने से इसकी कभी समस्या नहीं आयी और वहीं से उन्होने यह संकल्प लिया कि जरूरतमन्द व्यक्तियों को कभी भी रक्त की कमी न पड़े इसलिए सभी सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर यह शिविर लगाया जा रहा है. रक्तदान करना सबसे बडा़ दान है जो कि अनमोल है, रक्तदान करने से तीन से चार जिन्दगी को दोबारा जीवन मिल सकता है.

प्रत्येक रक्त दाताओं को दिया जाएगा हेल्मेट: विनोद दीक्षित | New India Times

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने बताया कि यह पुण्य कार्य है और हम सबको मिलकर रक्तदान अवश्य करना चाहिए ताकि किसी भी व्यक्ति को आवश्यकता पडंने पर रक्त की जरूरत को पूरा किया जा सके! पिछले कोरोना काल से अब तक समिति हर महीने ब्लड कैम्प लगाती आ रही है और इस प्रयास में मथुरा की कई संस्थाऐं साथ मिलकर इस कैम्प को सफल बनाने में प्रयासरत हैं. आप सभी से निवेदन है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर इस मुहिम का हिस्सा बनें और जो भी रक्तवीर रक्तदान करेगे उनको समिति की तरफ से हेल्मेट व प्रशस्ति पत्र एवं मास्क देकर सम्मानित किया जाएगा.
ब्लड बैंक के डायरेक्टर ब्रजेश शर्मा ने बताया कि रक्तवीरों के ब्लड दान करने से ही हम किसी असहाय व्यक्ति की मदद कर पाते हैं.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article