मानवाधिकार सुरक्षा संगठन द्वारा मुख्यमंत्री को लिखा गया पत्र: चंद्रभान चौधरी | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

मानवाधिकार सुरक्षा संगठन द्वारा मुख्यमंत्री को लिखा गया पत्र: चंद्रभान चौधरी | New India Times

देश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार द्वारा स्वदेश दर्शन योजना के तहत श्री कृष्ण सर्किट विकसित किया जा रहा है, जिसमें भगवान श्री कृष्ण की लीला स्थलियों को जोड़ा जा रहा है। उसी के अंतर्गत मानवाधिकार सुरक्षा संघठन भारत के जिलाध्यक्ष चन्द्रभान चौधरी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम पत्र लिखकर धौलपुर जिले को कृष्णा सर्किट में शामिल करवाने की मांग उठाई है। मानवाधिकार सुरक्षा संघठन के जिला अध्यक्ष चन्द्रभान चौधरी ने बताया कि बढ़ते हुए कोरोना संक्रमण को देखते हुए ईमेल के माध्यम से सीएमओ राजस्थान को पत्र लिखकर मांग उठाई गई है और जल्द ही संघ का प्रतिनिधिमंडल जयपुर जाकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पीसीसी चीफ एवं राजस्थान सरकार में पर्यटन मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा से मुलाकात कर उन्हें धौलपुर जिले को कृष्णा सर्किट में शामिल करने के लिए ज्ञापन सौंपेंगे। सीएम अशोक गहलोत के नाम लिखे गए ज्ञापन में जिला अध्यक्ष चौधरी ने बताया कि धौलपुर जिला मुख्यालय पर स्थित मचकुंड को तीर्थों का भांजा भी कहा जाता है यहीं पर भगवान श्री कृष्ण ने अपनी रणछोड़ लीला भी की थी जिसके तहत कालियावन दैत्यवध को महाराज मचकुंड के द्वारा सुनिश्चित कर इसे मचकुंड धाम में भगवान रणछोड़ ने महाराज मचकुंड के साथ मिलकर यज्ञ संपन्न किया तत्पश्चात भगवान श्री कृष्ण ने द्वारका गमन किया था। अतःमानवाधिकार सुरक्षा संघठन धौलपुर यह मांग करती है कि भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े होने के कारण धौलपुर जिले को भी कृष्णा सर्किट में शामिल किया जाए जिससे कि पर्यटन के क्षेत्र में धौलपुर जिले को पहचान मिलेगी और जिले के राजस्व में बढ़ोतरी होगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article