मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

पुलिस चौकी डूंगरिया में कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए रोका टोका अभियान चलाया गया जिसमें बिना माक्स लगाए 20 लोगों पर कार्यवाही की गई. अनुभवी अधिकारी एसडीओपी एसके सिंह के मार्गदर्शन में डूंगरिया चौकी प्रभारी एएसआई रमेश दुबे, आरक्षक मोनू चौहान, सचिव गुरुप्रसाद बेलवंशी, कोटवार अनिल सोमकुवर, रत्नेश डेहरिया, मुकेश बछले, शेख सुबराती अंसारी एवं डूंगरिया चौकीबल की उपस्थिति में रोको टोको अभियान बिना माक्स लगाए हुए लोगों पर की गई पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए चौराहों पर तैनात होकर कार्यवाही की जा रही है.
