देवरी जनपद सीईओ ने पंचायतों के विकास कार्यों का किया निरीक्षण, निर्माण कार्यो मै गुणवत्ता व अन्य पंचायत की समस्याओं का निराकरण करने सचिव सरपंचों को दिये सख्त निर्देश | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

देवरी जनपद सीईओ ने पंचायतों के विकास कार्यों का किया निरीक्षण, निर्माण कार्यो मै गुणवत्ता व अन्य पंचायत की समस्याओं का निराकरण करने सचिव सरपंचों को दिये सख्त निर्देश | New India Times

देवरी जनपद पंचायत के सीईओ देवेन्द जैन ने शनिवार को बीपीओ गोपाल गौड सेक्टर पीसीओ व अन्य स्थानीय कर्मचारियों के साथ ग्राम पंचायत महाराजपुर जाकर प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र पहुंचकर ग्रामीणों को लगाई जा रही कोरोना वैक्सीन सेन्टर का निरीक्षण कर भ्रमण कर व्यवस्था जानी व वैक्सीन लगाने का समय शाम सात बजे तक रखने का निर्देश दिया. वही नवीन आगनवाडी भवन, पंचायत भवन व अन्य निर्माणाधीन कार्य की गुणवत्ता पर सचिव सरपंच को बधाई दी. इसके बाद सीधे ग्राम पंचायत नोरादेही के ग्राम रमखिरिया व अर्जुनंदा पहुंच कर पंचायत के निर्माण कार्य देखे व ग्रामवासियों के साथ बैठकर उनकी समस्त समस्या सुनी जिनमें से कुछ समस्या का मौके पर ही निराकरण किया, उसके बाद ग्राम की सामान्य जानकारी ली जिसमें ग्राम की जनसंख्या, आंगनवाडी भवन की स्थिति, स्कूल भवन तथा नलजल योजना, बिजली समस्या, पेशंन समस्या, प्रधानमंत्री आवास की समस्या की जानकारी ली गई.

देवरी जनपद सीईओ ने पंचायतों के विकास कार्यों का किया निरीक्षण, निर्माण कार्यो मै गुणवत्ता व अन्य पंचायत की समस्याओं का निराकरण करने सचिव सरपंचों को दिये सख्त निर्देश | New India Times

ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि ग्राम में सोलर लाईट का भी वितरण नही किया गया है जिस के कारण आज भी ग्रामवासी अंधेरे में रह रहे हैं व पेयजल की व्यवस्था भी नहीं है जिसपर सीईओ देवेन्द्र जैन द्वारा सचिव सरपंच को पेयजल की समस्या का निराकरण शीघ्र करने के निर्देश दिये व पंचायत में जल संरचना व पेयजल की समस्या निराकरण हेतु ग्राम के अन्य स्थानों का निरीक्षण किया. इसके बाद ग्राम पंचायत झमारा पहुंचकर पंचायत भवन में बैठकर ग्राम पंचायत के कार्यों की समीक्षा कर पंचायत के निर्माण कार्य में सड़कें, सामुदायिक भवन व अन्य कार्य देखे जिसमे गुणवत्ता व ग्रामीणों की अन्य समस्या को लेकर सीईओ ने नाराजगी व्यक्त कर सख्त निर्देश दिये कि जल्द से जल्द समस्या का निराकरण करे नहीं तो सख्त कार्यवाही की जायेगी.

देवरी जनपद सीईओ ने पंचायतों के विकास कार्यों का किया निरीक्षण, निर्माण कार्यो मै गुणवत्ता व अन्य पंचायत की समस्याओं का निराकरण करने सचिव सरपंचों को दिये सख्त निर्देश | New India Times

झमारा पंचायत के बाद सीधे सिमरिया पंचायत के श्री नगर ग्राम पहुंच कर ग्राम की बुर्जुग 75 वर्षीय महिला दमयंती चढार व 80 वर्ष बुर्जुग दादा नन्हू सिंह चढार व अन्य ग्रामीणों की पेंशन सम्बंधी समस्या सुनी व उनके बीपीएल कार्ड की समस्या निराकरण हेतु मार्गदर्शन दिया गया साथ ही श्रीनगर ग्राम में जनसंख्या के आधार पर शासन द्वारा नियमानुसार अधिक बच्चो की जनसंख्या दर्ज होते देख वहां की कर्मचारी आगनवाडी कार्यकर्ता को मिनी आगनवाडी होने पर उसको बडी आगनवाडी बनवाने का आश्वासन दिया साथ ही ग्रामीणों की मांग पर श्रीनगर ग्राम में शीघ्र नव निर्माण आंगनवाडी भवन बनवाने का आशवासन दिया.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.