स्नातकोत्तर महाविद्यालय मे भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान मंत्री गोपाल भार्गव ने उड़ाई कोरोना गाइड के नियमों की धज्जियां, बिना मास्क के दिखे मंत्री जी | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

स्नातकोत्तर महाविद्यालय मे भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान मंत्री गोपाल भार्गव ने उड़ाई कोरोना गाइड के नियमों की धज्जियां, बिना मास्क के दिखे मंत्री जी | New India Times

सागर जिले के देवरी के महाविद्यालय मे उच्च शिक्षा गुणवत्ता उन्नयन परियोजना (रूसा) के अंतर्गत नवीन निर्माण एवं उन्नयन बैरियर फ्री कार्य का भूमि पूजन शनिवार को मुख्य अतिथि के रुप में मध्यप्रदेश शासन के पीडब्लूडी विभाग के केबिनेट मंत्री गोपाल भार्गव व विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय विधायक हर्ष यादव व जनपद पंचायत अध्यक्ष आंचल आठ्या द्वारा भूमिपूजन किया गया है जिसमे भाजपा सरकार के वरिष्ठ नेता व केबिनेट मंत्री ने ही स्वयं की सरकार द्वारा जारी किये गये कोरोना गाइड लाईन नियमो की खुले तौर पर धज्जियां उड़ाई मंत्री जी पूरे कार्यक्रम मै बिना माक्स के दिखे साथ ही कार्यक्रम मै मंत्री जी के साथ उनके कार्यकर्ताओ के साथ बडी भीड़ झुंड में दिखी जिसमे शासन द्वारा जारी गाइड लाईन दो गज दूरी माक्स जरूरी की खुली तौर पर धज्जियां उड़ती नजर आयी.

स्नातकोत्तर महाविद्यालय मे भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान मंत्री गोपाल भार्गव ने उड़ाई कोरोना गाइड के नियमों की धज्जियां, बिना मास्क के दिखे मंत्री जी | New India Times

वहीं मंत्री के साथ शामिल कार्यक्रम मै बिशिष्ठ अतिथि कांग्रेस बिधायक हर्ष यादव शासन के नियमो का पालन करते नजर आये देवरी नेहरू कालेज प्रबधंन द्वारा कार्यक्रम मै करीब 500 से 1000 हजार लोग उपस्थित नजर आये जिसमे कुछ माक्स लगाने से परहेज करते नजर आये अब प्रशन यह उठता नजर आ रहा है कि एक ओर शासन के द्वारा कोरोना गाइड लाईन जारी होने से आम जनता मै नियमो का उल्लघंन करने पर प्रशासन द्वारा गई जगह सख्त कार्य वाही कर जुर्माना तथा लोगों को पुलिस द्वारा डंडे लगाये जा रहे है वही मध्यप्रदेश सरकार के बरिष्ठ मंत्री व उनके कार्यकर्ता द्वारा खुलेआम कोरोना गाइड लाईन की धज्जियां उडाने पर प्रशासन चुप्पी साध के पूरा नजारा देखता रहा गजब है प्रशासन यह कार्यवाही मै भी दुरव्यवहार करता नजर आ रहा है.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article