जिला अधिवक्ता संघ बुरहानपुर की द्विवार्षिक साधारण सभा की बैठक हुई संपन्न | New India Times

मेहलका इकबाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

जिला अधिवक्ता संघ बुरहानपुर के ग्रंथपाल एवं वरिष्ठ अधिवक्ता अब्दुल वकील खान ने बताया कि जिला अधिवक्ता संघ बुरहानपुर की द्विवार्षिक साधारण सभा जिला न्यायालय के प्रांगण में अपनी पुरानी परंपरा एवं रीति रिवाज के अनुसार संपन्न हुई, जिसमें लगभग 250 से 300 वरिष्ठ एवं कनिष्ठ सदस्यों ने शिरकत की। गुरुवार को संपन्न हुई इस एजीएम में वरिष्ठ अधिवक्ता एवं जिला अधिवक्ता संघ बुरहानपुर के अध्यक्ष मोहन लाल प्रजापति के निर्देशन में सचिव एडवोकेट सत्य नारायण वाघ ने बजट और 2 वर्ष का लेखा-जोखा उपस्थित जनों के सामने प्रस्तुत किया। जिस पर सदस्यों ने विचार उपरांत सर्वसम्मति से एवं ध्वनिमत से स्वीकृति प्रदान की। श्री वकील खान ने बताया कि हर साल वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन बजट और लेखा जोखा प्रस्तुत करने की परंपरा रही है, लेकिन विगत वर्ष मार्च 2020 में लाक डाउन लगने के कारण विगत वर्ष की सभा स्थगित कर इस वर्ष 2 वर्षों का लेखा-जोखा सदन में प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर जिला अधिवक्ता संघ बुरहानपुर के सचिव सत्यनारायण वाघ ने अपने कार्यकाल का 2 वर्ष का लेखा जोखा, एवं अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया, साथ ही कोषाध्यक्ष श्री विजयवर्गीय और ग्रंथपाल श्री वकील खान के कार्यकलापों एवंउनकेद्वारा दी गईसेवाओं की प्रशंसा भी की गई। अधिवक्ता संघ बुरहानपुर के अध्यक्ष मोहन लाल प्रजापति के नेतृत्व में कार्यकारिणी समिति ने जहां मोटी रकम फिक्स डिपाजिट के रूप में जमा कराने के साथ अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए बहुत से कार्यों को किया है। श्री खान ने बताया कि वर्तमान प्रबंध कारिणी समिति का कार्यकाल समाप्ति की ओर है। वोटर लिस्ट अनुमोदन हेतु राज्य अधिवक्ता संघ जबलपुर को भेजी गई है।वोटर लिस्ट आने के पश्चात निर्वाचन की कार्यवाही शीघ्र प्रारंभ होगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article