शहीद दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन कल, प्रत्येक रक्तदाता को दिया जाएगा हेल्मेट: विनोद दीक्षित | New India Times

साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

शहीद दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन कल, प्रत्येक रक्तदाता को दिया जाएगा हेल्मेट: विनोद दीक्षित | New India Times

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश के द्वारा शहीद दिवस पर कल 22/03/2021 सुबह 9:00 बजे से लाइफ केयर ब्लड बैंक हाईवे प्लाजा के सामने नेशनल हाईवे नंबर दो मथुरा में लगने वाले शिविर की तैयारी पूर्ण कर ली गई है.

प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने बताया प्रत्येक रक्तदाता को प्रशस्ति पत्र के साथ उसकी सुरक्षा के लिए हेल्मेट दिया जाएगा. रक्तदान शिविर को सफल बनाने के लिए सभी लोगों को इस रक्तदान शिविर में अपना रक्तदान अधिक से अधिक करना चाहिए जिससे जरूरत के समय किसी की जिंदगी बचाई जा सके. हमारे द्वारा चलाई जा रही मुहिम जिंदगी अनमोल है इससे बचाना हम सब की जिम्मेदारी इसी अभियान के अंतर्गत हम समय-समय पर लोगों की मदद के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन समय-समय पर करते रहते हैं. कोरोना काल में रक्त वीरों की मदद से 400 लोगों की जिंदगी बचा चुके हैं. लाइफ केयर ब्लड बैंक के निर्देशक बृजेश शर्मा ने कहा कि शहीद दिवस पर होने जा इस रक्तदान शिविर में युवा महिला और पुरुष पहली बार बड़ी संख्या में देश के नाम रक्तदान करेंगे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article