कुशी नगर विशेष ट्रेन नंबर 01015 एवं 01016 के नेपानगर स्टॉप की दो माह के लिए मिली स्वीकृति | New India Times

मेहलका इकबाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

कुशी नगर विशेष ट्रेन नंबर 01015 एवं 01016 के नेपानगर स्टॉप की दो माह के लिए मिली स्वीकृति | New India Times

रेल प्रशासन ने लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोरखपुर विशेष ट्रेन नंबर 01015 एवं 01016 को 2 माह के लिए अर्थात आज 1 फरवरी 2021 से 30 मार्च 2021 तक नेपानगर स्टॉपेज की स्वीकृति प्रदान की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार डाउन की ट्रेन का नेपानगर का आगमन समय 09.19 बजे एवं प्रस्थान समय 09.20 बजे निर्धारित है। वहीं ट्रेन नंबर 01016 अप नेपानगर में आगमन समय15.14 बजे एवं प्रस्थान समय 15.15 बजे निर्धारित है। रेलवे प्रशासन ने उक्त ट्रेन से नेपानगर की यात्रा करने वालों से यात्रियों से इस स्टॉपेज से लाभान्वित होने की अपील की है। उल्लेखनीय है कि कोरोना काल में नेपानगर में कुछ ट्रेनों के स्टॉपेज को समाप्त किए जाने से नेपानगर की जनता में आक्रोश व्याप्त था तथा ट्रेनों को निरंतर करने की मांग को लेकर गत माह आंदोलन हुआ था, इस आंदोलन के फल स्वरूप केवलविशेष ट्रेन नंबर 01015 एवं 01016 का स्टॉपेज रेल प्रशासन ने 2 माह के लिए स्वीकृत किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article