अरशद आबदी, झांसी ( यूपी ), NIT;
बुंदेलखंड का हैदर अली मॉडलिंग और टीवी सीरियलों में अभिनय कर अपनी एक अलग पहचान बना रहा है। बड़े बड़े कलाकारों के साथ काम हैदर अली काम कर रहा है। हैदर अली एक गरीब परिवार से है। हैदर अली के पापा लापता हो गए थे तब हैदर अली के खेलने और पढ़ने के दिन थे, तभी वह अपनी एक बहन रोज़ी और बीमार मां के पालन पोषण की ज़िम्मेदारी निभा रहा है। हैदर अली ने अपनी ज़िम्मेदारी पूरी निष्ठा से संभाली। हैदर अली का बचपन बहुत संघर्ष पूर्ण रहा। हैदर अली टी,वी कलाकार का एक छोटा मोटा काम करते रहे और एक दिन ऐसा आया की हैदर अली मॉडलिंग में आ गए। आज भी हैदर अली अपने कच्चे मकान में बच्चों को ट्यूशन पढ़ाते हैं और मॉडलिंग भी करते हैं।
हैदर अली की अगली फ़िल्म (चंद्रशेखर आज़ाद) में वह बिर्टिश ऑफिसर का रोल निभा रहे हैं, जिसके डाइरेक्टर राजेश मित्तल हैं। फ़िल्म की इस्किर्प यू टूब पर देखी जा रही है। इसके साथ साथ वह और भी कई सीरियलों में काम कर चुके हैं। मुयूज़िक धमाका , शकालका भूम में भी काम किया है। जिसके लिए केंद्रीय मंत्री पर्दीप जैन आदित्य जी और झांसी के पूर्व सांसद श्री चंद्रपाल यादव जी ने हैदर अली को अवार्ड देकर सम्मानित किया और उनके उज्ववल भविष्य की कामना भी की है। हैद बुंदेलखंड का नाम रोशन कर रहे हैं।
