धौलपुर कांग्रेस सेवादल ने किया किसान संघर्ष यात्रा का स्वागत | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

धौलपुर कांग्रेस सेवादल ने किया किसान संघर्ष यात्रा का स्वागत | New India Times

धौलपुर कांग्रेस सेवादल के ब्लॉक अध्यक्ष आजाद मिर्जा के द्वारा जिला मुख्यालय पर कांग्रेस सेवा दल के द्वारा चलाई गई मुहिम किसानों के सम्मान में कांग्रेस सेवा दल मैदान में के तहत कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष हेम सिंह शेखावत के द्वारा पूरे राजस्थान में किसान संघर्ष यात्रा निकाली जा रही है जो मंगलवार को भरतपुर से होते हुए सैपऊ व धौलपुर सर्किट हाउस पहुंची जहां कांग्रेस सेवा दल के ब्लॉक अध्यक्ष मिर्जा और उनकी टीम के द्वारा सेवादल प्रदेश अध्यक्ष हेम सिंह शेखावत, राजस्थान प्रभारी लाल जी मिश्रा किसान संघर्ष यात्रा के धौलपुर प्रभारी शेफ लोदी ब मुकुंद चौधरी जिलाध्यक्ष धौलपुर सेवादल समृद्धि दीक्षित आदि का माला व साफा पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया साथ ही धौलपुर कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष मुन्ना फैयाज खान व उनकी टीम के द्वारा ब्लॉक कार्यालय कोहिनूर मार्केट हरदेव नगर में प्रदेश अध्यक्ष हेम सिंह शेखावत जोरदार स्वागत किया गया सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष हेम सिंह शेखावत जी ने बताया कि भाजपा की केंद्र सरकार के द्वारा जो तीन कृषि के काले कानून बनाए हैं उनको रद्द करवाने के लिए पूरे राजस्थान में किसान संघर्ष यात्रा निकाली जा रही है कांग्रेस सेवा दल के लोगों को और किसानों को जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं यह यात्रा 28 दिसंबर से प्रारंभ होकर पूरे राज्य में होते हुए 11 जनवरी को जयपुर में संपन्न होगी इस मौके पर कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष समृद्धि दीक्षित धौलपुर ब्लॉक अध्यक्ष आजाद मिर्जा, सुलेमान फारुकी, अमित मुद्गल, पंकज तिवारी, आसिफ उस्मानी, परवेज मिर्जा, दुष्यंत राणा ,मुन्ना फ्याज खान, धौलपुर ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी धौलपुर फारुख खान, अनीश खान, बॉबी जगरिया, दाऊ दयाल, सोमदत्त शर्मा, साधु राम मीणा, राशिद खान, आदि कांग्रेस सेवा दल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.