यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

महानिरीक्षक पुलिस मानवाधिकार राजस्थान विपिन कुमार पांडेय जी ने आज दूसरे दिन रिजर्व पुलिस लाइन धौलपुर का वार्षिक निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने बताया है कि इस दौरान पुलिसकर्मियों की तरफ से अपराध घटना स्थल एवं नाकाबंदी के डिमोस्ट्रेशन प्रस्तुत किए। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन कार्यालय, भोजनालय, मनोरंजन गृह, कैंटीन, स्टोर, एमटी कार्यालय, शस्त्रागार, बैरिक, लाइन परिसर आदि का निरीक्षण किया गया और भोजनालय में पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत के साथ पुलिसकर्मियों के लिए बनने वाले भोजन को ग्रहण किया। कार्यालयों के अभिलेख चैक किए। इसके बाद लाइन में मौजूद वाहनों को चेक किए। उनका रखरखाव सही रखे जाने, लाइन परिसर में सफाई व्यवस्था सही रखने के निर्देश दिए। शस्त्रागार में मौजूद असलाह, कारतूसों को चेक किया गया। इसके बाद महानिरीक्षक पुलिस मानवाधिकार राजस्थान ने पुलिसकर्मियों की सम्पर्क सभा लेकर उनसे रुबरु होकर उनकी समस्याओं को सुना और पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए अपने स्वास्थ के प्रति जागरूक रहने की बात कही। इसके पश्चात उन्होंने पुलिस लाइन के मीटिंग सभागार में जिले के पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर अपराध एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की, जिसमें उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण, वांछित अपराधियों की धरपकड़ के सम्बन्ध में निर्देश दिए और परिवादियों की समस्याओं को सद्व्यवहार के साथ सुन कर निस्तारण की बात कही। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बच्चन सिंह मीणा, वृत्त धौलपुर देवीसहाय, संचित निरीक्षक महेन्द्र राठी, अपराध सहायक विजय मीणा सहित जिले के वृत्ताधिकारी एवं थानाधिकारी गण उपस्थित रहे।
