गुलशन परूथी, दतिया (मप्र), NIT:

अनुसूचित जनजाति और अन्य परम्परागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम 2006 के तहत कलेक्टर श्री संजय कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय वन अधिकार समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में वन मण्डलाधिकारी सामान्य वन मण्डल दतिया प्रिंयाशी सिंह राठौड, श्री आलोक सिंह परिहार, श्री रामकिंकर सिंह गुर्जर एवं श्रीमती लक्ष्मी रामजी यादव आदि उपस्थित रहे।
जिला संयोजक/सदस्य/सचिव हीरेन्द्र सिंह कुशवाह ने जिला स्तरीय वनाधिकार समिति द्वारा परियोजना अभियंता रेल विकास निगम लिमिटेड झांसी द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव अनुसार जिला ग्वालियर एवं दतिया के अंतर्गत प्रस्तावित मथुरा-झांसी ब्राॅडगेज तीसरी रेलवे लाइन के निर्माण हेतु दतिया जिला अंतर्गत दतिया गिर्द क्षेत्र, ग्राम गोविन्दपुर, गोराघाट एवं कोटरा ग्राम की लगभग 8.20 हेक्टेयर वनभूमि के उपयोग हेतु वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत वनभूमि उपयोग की सहमति प्रदान की गई।
