पूर्वांचल के बड़े राजनीतिक चेहरे के रूप में उभरे हैं अरशद खुर्शीद, जनता की सेवा में हमेशा रहते हैं तत्पर: इकराम खान, इटवा सिद्धार्थ नगर | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

पूर्वांचल के बड़े राजनीतिक चेहरे के रूप में उभरे हैं अरशद खुर्शीद, जनता की सेवा में हमेशा रहते हैं तत्पर: इकराम खान, इटवा सिद्धार्थ नगर | New India Times

सिद्धार्थ नगर जिला के सबसे वीवीआईपी विधानसभा सीट के रूप में इटवा की जो पहचान पूरे प्रदेश में बनी है उस विधानसभा सीट पर दो दिग्गजों के एक होने के बाद भी जिस तरह से बसपा के इटवा विधानसभा प्रभारी एवं पूर्व प्रत्याशी हाजी अरशद खुर्शीद ने वोटों के प्रतिशत में लम्बी छलांग लगाई है व उसके बाद से दिनों दिन युवाओं के बीच उनकी बढ़ती लोकप्रियता से साफ संकेत मिल रहा कि आने वाले दिनों में हाजी अरशद खुर्शीद पूर्वांचल के सबसे बड़े राजनीतिक चेहरे के रूप में जाने जाएंगे, उपरोक्त बातें टीम हाजी अरशद खुर्शीद के संस्थापक सदस्य व बसपा के इटवा नगर पंचायत अध्यक्ष इकराम खान ने इटवा स्थित हाजी अरशद खुर्शीद के कैम्प कार्यालय पर एक वार्ता के दौरान कही। इकराम खान ने साफ लहजों में कहा कि हमारे नेता हाजी अरशद खुर्शीद और उनकी टीम का हर एक सदस्य आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में पार्टी प्रत्याशी के लिए तन, मन, धन से लगा हुआ है जिसका परिणाम 2022 में देखने को मिलेगा। इटवा नगर अध्यक्ष इकराम खान ने कहा कि गत विधानसभा चुनाव में हुई जरा सी चूक की वजह से इटवा विधानसभा क्षेत्र की जनता खुद को कोस रही है और भाजपा द्वारा पूर्ण बहुमत की सरकार बनने के पश्चात जिले से लेकर तहसील, थानों व ब्लाकों पर जिस तरह से भाजपा के नेता व कार्यकर्ता धन वसूली में लगे हैं उससे जनता के साथ-साथ कर्मचारी व अधिकारी वर्ग भी त्रस्त हैं जिसका खामियाजा आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को भुगतना पड़ेगा। वार्ता के दौरान इकराम खान ने कहा कि अरशद खुर्शीद की लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ रही है और भाजपा के जुमलेबाजी का जवाब देने के लिए जनता तैयार है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.