ग्वालियर जिले में मनाया गया सुशासन दिवस, संभाग आयुक्त कार्यालय व कलेक्ट्रेट सहित अन्य कार्यालयों में दिलाई गई सुशासन की शपथ | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

ग्वालियर जिले में मनाया गया सुशासन दिवस, संभाग आयुक्त कार्यालय व कलेक्ट्रेट सहित अन्य कार्यालयों में दिलाई गई सुशासन की शपथ | New India Times

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस के एक दिन पूर्व ग्वालियर जिले में भी सुशासन दिवस मनाया गया। संभाग आयुक्त श्री आशीष सक्सेना ने मोतीमहल परिसर में प्रात: 11 बजे अधिकारियों और कर्मचारियों को सुशासन दिवस की शपथ दिलाई। इसी तरह कलेक्ट्रेट में अपर कलेक्टर श्री टी एन सिंह द्वारा शासकीय सेवकों को सुशासन की शपथ दिलाई। इसी तरह जिला पंचायत सहित अन्य शासकीय कार्यालयों में भी सुशासन दिवस मनाया गया।
सुशासन दिवस के अवसर पर शासकीय सेवकों को सुशासन के उच्चतम मापदंण्डों को स्थापित करने के लिये संकल्पित रहकर शासन को अधिक पारदर्शी, सहभागी, जनकल्याण केन्द्रित और जबावदेह बनाने के प्रयास करने का संकल्प दिलाया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.