अबरार अहमद खान, भोपाल (मप्र), NIT:

डीआईजी शहर श्री इरशाद वली द्वारा वर्ष 2018 में 34 ट्रक ड्राइवर एवं क्लीनर की हत्या व लुटपाट करने वाले सीरियल किलर व दुर्दांत अपराधी आदेश खामरा गिरोह का पर्दाफाश करने वाले पुलिस अधिकारी सीएसपी श्रीमती बिट्टू शर्मा, सीएसपी श्री भूपेन्द्र सिंह, टीआई श्री लोकेन्द्र सिंह ठाकुर, टीआई श्री संजीव चौकसे एवं एसआई श्रीमती रजनी सिंह को विशिष्ट श्रेणी के.एफ. रुस्तमजी अवार्ड (50 हजार रुपये एवं प्रमाण पत्र) से कल शाम पुलिस कंट्रोल रूम में सम्मानित किया गया।
