ड्रग माफिया हुकुमचंद कुचबंदिया के मकान को पुलिस व प्रशासन ने किया ज़मीदोंज | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

ड्रग माफिया हुकुमचंद कुचबंदिया के मकान को पुलिस व प्रशासन ने किया ज़मीदोंज | New India Times

भोपाल के तलैया थाना क्षेत्र का 8 हज़ार इनामी ड्रग माफिया हुकुमचंद्र कुंचबदिया का इतवारा क्षेत्र में एक करोड़ से ज्यादा की कीमत का चार मंजिला अवैध मकान को रविवार को जिला प्रशासन के नेतृत्व में नगर निगम और पुलिस बल की संयुक्त कार्यवाही में तोड़ दिया गया।

ड्रग माफिया हुकुमचंद कुचबंदिया के मकान को पुलिस व प्रशासन ने किया ज़मीदोंज | New India Times

इस मौके पर डीआईजी श्री इरशाद वली ने मीडिया से बात करते हुऐ कहा कि ड्रग माफिया के परिवार के लड़के भी ड्रग्स की तस्करी में लिप्त हैं और उनके विरूद्ध विभिन्न थानों में अलग धाराओं में अपराध दर्ज है। कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया के निर्देश पर जिला-प्रशासन के नेतृत्व में एडीएम श्री दिलीप यादव, एसडीएम श्री जमील खान और तहसीलदार सिटी ने नगर निगम और पुलिस बल के साथ आदतन अपराधी हुकुम कुंचबाड़िया के मकान को तोड़ दिया गया है। सभी अपराधी फरार बताए गए है।

ड्रग माफिया हुकुमचंद कुचबंदिया के मकान को पुलिस व प्रशासन ने किया ज़मीदोंज | New India Times

अमले में एसडीएम जमील खान, एडिशनल एसपी राम स्नेही मिश्रा, सीएसपी बिट्टू शर्मा, अतिक्रमण प्रभारी कमर साकिब, नासिर खान, आकाश मिश्रा, थाना प्रभारी कोहेफिजा, शाहजहांनाबाद, कोतवाली, तलैया सहित भारी संख्या में पुलिस एवं नगर निगम बल ने समस्त कार्यवाही को अंजाम दिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.