वीरांगना लक्ष्मीबाई समाधि के सामने फूलबाग मैदान पर उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह ने खादी एवं ग्रामोद्योग एक्सपो 2020 (खादी मेला) का दीप प्रज्ज्वलन कर किया शुभारंभ | New India Times

पवन परुथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

वीरांगना लक्ष्मीबाई समाधि के सामने फूलबाग मैदान पर उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह ने खादी एवं ग्रामोद्योग एक्सपो 2020 (खादी मेला) का दीप प्रज्ज्वलन कर किया शुभारंभ | New India Times

वीरांगना लक्ष्मीबाई समाधि के सामने फूलबाग मैदान पर उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह ने खादी एवं ग्रामोद्योग एक्सपो 2020 (खादी मेला) का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा इस प्रकार के मेलों से खादी सहित हाथ से बने अन्य उत्पादों को बढ़ावा मिलता है। ग्वालियरवासी इस मेले का लाभ उठाकर देश के विभिन्न हिसों में बनने वाले एक से बढ़कर एक खादी के वस्त्र, गर्म कपड़े एवं अन्य कलात्मक उत्पाद सस्ती दर पर प्राप्त कर सकते हैं। श्री कुशवाह ने खादी मेला आयोजित करने के लिये मध्य भारत खादी संघ की सराहना की। उन्होंने कहा मध्य भारत खादी संघ द्वारा दुकानदारों के लिये बेहतर सुविधायें मुहैया कराई गई हैं। श्री कुशवाह ने शहरवासियों से अपील की है कि मेला में मास्क लगाकर आएं और सोशल डिस्टेसिंग का पालन भी करें। उन्होंने खादी मेला के विभिन्न स्टॉलों का जायजा लिया। साथ ही खरीददारी भी की।

वीरांगना लक्ष्मीबाई समाधि के सामने फूलबाग मैदान पर उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह ने खादी एवं ग्रामोद्योग एक्सपो 2020 (खादी मेला) का दीप प्रज्ज्वलन कर किया शुभारंभ | New India Times

यहाँ वीरांगना लक्ष्मीबाई समाधि के सामने फूलबाग मैदान पर लगे खादी मेले में देश के 17 प्रांतों के हस्तशिल्प कलाकार एक से बढ़कर एक वस्त्र एवं कलात्मक उत्पाद लेकर आए हैं। इनमें जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, गुजरात, उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, कर्नाटक एवं मध्यप्रदेश शामिल हैं। खादी मेले में कश्मीर की पसमीना शॉल व विश्व विख्यात फेरन शॉल से लेकर अत्यंत आकर्षक गर्म कपड़े, सदरी, जैकेट, महिलाओं के गर्म परिधान, सहारनपुर के फर्नीचर इत्यादि विशेष छूट के साथ उपलब्ध हैं। खादी और गर्म कपड़ों के साथ यहां फैशन ज्वैलरी की लेटेस्ट और कालीन की श्रृंखला मौजूद हैं। खानपान के शौकीनों के लिए अमेरिकन भुट्टा, तंदूरी चाय, मूंगफली चाट, मुंबईया भेलपुरी, अचार, पापड़ सहित अनेक प्रकार के उत्पाद भी सैलानियों के लिये उपलब्ध हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.