हिमांशु सक्सेना, ग्वालियर (मप्र), NIT:

ग्वालियर के लधेडी इलाके में 5 साल के बच्चे का गर्दन काट कर हत्या करने की कोशिश की वारदात सामने आई है। मासूम अपने मामा के घर शादी में आया था जो की घर से बाहर गया था तभी किसी हत्यारे ने मासूम को निशाना बनाते हुए ब्लेड से गर्दन काटकर उसकी हत्या करने का प्रयास किया। पुलिस की जानकारी के अनुसार फिलहाल बच्चे की हालत गंभीर बताई गई है जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्वालियर थाना पुलिस ने उक्त मामले में अज्ञात बदमाश के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
