नगरीय निकाय चुनाव हेतु सूखा दिवस घोषित | New India Times

हरकिशन भारद्वाज, ब्यूरो चीफ, सवाई माधोपुर (राजस्थान), NIT:

नगरीय निकाय चुनाव हेतु सूखा दिवस घोषित | New India Times

यसवाई माधोपुर जिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र किशन ने राज्य निर्वाचन आयोग के घोषित कार्यक्रम के अनुसार नगरीय निकाय में सदस्यों के निर्वाचन के दौरान जिले की गंगापुर सिटी एवं सवाई माधोपुर नगरीय निकाय क्षेत्र तथा उससे लगते पांच किलोमीटर परिधीय क्षेत्र में मतदान समाप्ति से 48 घंटा पूर्व से अर्थात 9 दिसंबर को सायं पांच बजे से 11 दिसंबर को शाम 5 बजे तक सूखा दिवस घोषित किया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सवाई माधोपुर एवं गंगापुर नगर परिषद एवं उससे लगते 5 किमी परिधि क्षेत्र में 9 दिसंबर को सायं 5 बजे से 11 दिसंबर को सायं 5 बजे तक सूखा दिवस की पालना सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.