बस और ऑटो में भीषण टक्कर,  मौके पर ही 12 लोगों की दर्दनाक मौत, 20 से अधिक घायल | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​बस और ऑटो में भीषण टक्कर,  मौके पर ही 12 लोगों की दर्दनाक मौत, 20 से अधिक घायल | New India Timesमध्य प्रदेश के राजगढ़ में आज शाम ऑटो और बस के बीच जबरदस्त भिड़ंत हुई जिसमें 12 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है और 20 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक आज शाम लगभग 5:30 बजे ऑटो स्कूल से छात्राओं और अन्य लोगों को लेकर राजगढ़ से हिरण खेडी गाँव की और जा रहा था । कालीपीठ से राजगढ़ की तरफ़ आ रही साइँ कृपा ट्रेवल्स की तेज़ रफतार बस क्रमांक MP09 FA 2067ऑटो पर चढ़ गयी, जिस से मौके पर ही 12 लोगों की मौत हो गई जब कि 20 से अधिक लोग घायल हो गये हैं ।सूत्रों के अनुसार बस बिना परमिट के ही चल रही थी।बस और ऑटो में भीषण टक्कर,  मौके पर ही 12 लोगों की दर्दनाक मौत, 20 से अधिक घायल | New India Timesमध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख तथा घायलों को 25-25 हज़ार देने की घोषणा की है।

By nit