दबंग जुआ सट्टा माफिया एवं पुलिस की सांठगांठ से पत्रकार पर राष्ट्रीय गौरव अपमान के तहत मुकदमा दर्ज करने की निंदा की  | New India Times

अबरार अहमद खान /सरवर खान ज़रीवाला, भोपाल, NIT; ​दबंग जुआ सट्टा माफिया एवं पुलिस की सांठगांठ से पत्रकार पर राष्ट्रीय गौरव अपमान के तहत मुकदमा दर्ज करने की निंदा की  | New India Timesजर्नलिस्ट मूवमेंट एसोसिएशन भोपाल द्वारा रायसेन के स्वतंत्र पत्रकार /समाज सेवक मोहम्मद साजिद खान को जुआ सट्टा कारोबार के खिलाफ अभियान चलाना भारी पड़ गया। जुआ सट्टा कारोबार में शामिल अपराधियों ने पुलिस से सांठ गांठ करके मोहम्मद साजिद खान के विरुद्ध झूठा संगीन मुकदमा दर्ज करवा कर प्रताडित किया है। कुछ समय से रायसेन के वार्ड क्रमांक 16 में अपराधियों द्वारा समाज विरोधी गतविधियों में संलिप्त हो कर जुआ सट्टा का कारोबार संचालित कर रखा है,  जिस से समाज /मोहल्ले में अपराधिक प्रवृत्ति के लोग धड़ल्ले से अपराध का पर्याय बन चुके हैं। मोहम्मद साजिद खान ने जुआ सट्टा कारोबार के खिलाफ समाचार पत्रों में समाचार प्रकाशित करा कर लोगों को जागृत किया एवं जुआ पकड़वाया ।वहीँ एसोशिएशन एवं पीडित पत्रकार द्वारा माननीय प्रधानमंत्री ,राज्य पाल ,मुख्यमंत्री ,गृहमंत्री, पुलिस महा निदेशक एवं मानव अधिकार आयोग म.प्र व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को इस तथ्व से आगवत कराया तथा पुलिस व अपराधियों की सांठगांठ को उजागर किया, जिस से अपराधियों में क्रोध व्याप्त हो गया है। अपराधियों द्बारा स्थानीय पुलिस की मिली भगत से मोहम्मद साजिद खान के विरुद्ध राष्ट्रीय गौरव अपमान के तहत मुकदमा दर्ज करवा दिया गया।एसोसिएशन के अध्यक्ष बी पी सिंह एवं पीडित पत्रकार साजिद खान तथा प्रतिनिधमंडल ने डी जी पी को ज्ञापन सौंपकर उच्च स्तरीय जाँच के साथ गृह मंत्रालय के दिशा निर्देशों का पालन कर व्याय एवं सुरक्षा की मांग की है ।इस मौके पर मुनीस खान आजद ,कैलाश ,सोनी ,सरवर खान ,आदि लोग उपस्थित रहे।

दबंग जुआ सट्टा माफिया एवं पुलिस की सांठगांठ से पत्रकार पर राष्ट्रीय गौरव अपमान के तहत मुकदमा दर्ज करने की निंदा की  | New India Times

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.