सीसवाली के प्रताप चौक बस स्टेंड पर बेतरतीब वाहनों का जमावड़ा | New India Times

फ़िरोज़ खान, बारां(राजस्थान), NIT; ​सीसवाली के प्रताप चौक बस स्टेंड पर बेतरतीब वाहनों का जमावड़ा | New India Times
सीसवाली के प्रताप चौक बस स्टेंड पर बेतरतीब वाहनों के जमावड़े से आमजनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दुकानदारों ने अपनी अपनी दुकानों के सामने बेंच, कुर्सियां व सामान बहार निकालने से मार्ग सिकुड़ा रखा है। इस कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है । कई बार तो जाम की स्थिति बन जाती है। प्रताप चौक से अंदर क़स्बे के लिए जाते हैं तो वहाँ आवागमन में काफी दिक्कत होती है  क्योंकि वहाँ दुकानों के सामने वाहनों का जमावड़ा रहता है। जो भी खरीददारी के लिए आता है, वह अपना वाहन दुकान के सामने खड़ा करता है,  इस कारण जाम के हालात बन जाते हैं और दुकानदार भी रोड तक अपने सामान फैलाकर रखता है। लोगों व दुकानदारों ने बताया कि बस स्टैंड पर पार्किंग के लिए जगह नही होने के कारण लोग अपने वाहन कहाँ खड़ी करें? इसलिए खरीदारी के समय वह अपने वाहन दुकान के सामने ही खड़े करते हैं। पुर्व में पुलिस ने भी काफी प्रयास किये थे की पार्किंग की जगह हो जाये मगर स्थानीय लोगों से सहयोग नहीं मिलने के कारण मामला ठंडा हो गया और जहाँ सरकारी जगह है, वहां लोगों ने अवैध अतिक्रमण कर रखा है, इस कारण खाली जगह नहीं है। गुल्या खाल के पास इतनी जगह है कि आराम से लोग अपने वाहन खड़े कर सकते हैं, मगर उस स्थान पर 4-5 लोगों ने सब्जी बेचने की दुकानें लगा रखी हैं। इस कारण लोग परेशान हैं। सहकारी समिति की चारदीवारी के बाहर एक दुकान है और सीसवाली मांगरोल रोड पर चलने वाले चार पहिया वाहन भी खड़े रहते हैं इस कारण मोटर साईकिल खड़े करने के लिए भी लोगों के पास जगह नही है और इस कारण बस स्टैंड पर बेतरतीब वाहन खड़े रहते हैं और आये दिन जाम के हालात पैदा होते रहते हैं ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.