ग्वालियर का नाम स्मार्ट सिटी की लिस्ट में शामिल होने के बाद शहर में कोई सुधार नहीं; जगह जगह लगा है कचरे का ढेर | New India Times

संदीप शुक्ला, ग्वालियर, NIT; ​ग्वालियर का नाम स्मार्ट सिटी की लिस्ट में शामिल होने के बाद शहर में कोई सुधार नहीं; जगह जगह लगा है कचरे का ढेर | New India Timesग्वालियर शहर को स्मार्ट सिटी बनाने में करोड़ों के प्रोजेक्ट का काम चल रहा है लेकिन नगर निगम के सभापति राकेश माहौर के वार्ड 38 में ही गन्दगी के ढेर लगे हैं, जब सभापति ही अपना वार्ड साफ़ व स्वच्छ नही रख पा रहे हैं तो फिर बाकी शहर का हाल क्या होगा? जब मीडिया टीम ने शहर के कई वार्डो में कैमरे के साथ भ्रमण किया तो जगह जगह गन्दगी के ढेर मिले।शहर वासियों को निगम सन्देश दे रहा है कि शहर को स्वच्छ बनाये रखें, लेकिन जिम्मेदार नेताओं के वार्ड में ही गन्दगी का अंबार लगा हुआ है यह स्मार्ट सिटी के प्रोग्राम पर सवालिया निशान लगा रहा है।

By nit