मुसलाधार बारिश ने खोली जलालपुर नगर पालिका की पोल, जल भराव से शहरवासी परेशान | New India Times

गणेश मौर्य, ब्यूरो चीफ, अंबेडकर नगर (यूपी), NIT:

मुसलाधार बारिश ने खोली जलालपुर नगर पालिका की पोल, जल भराव से शहरवासी परेशान | New India Times

बुधवार को झमाझम बारिश हुई जिससे जलालपुर शहर में जलभराव हो गया। मूसलाधार बारिश होने से दुकानों से लेकर घरों तक पानी भर गया। जलभराव के कारण आवागमन के रास्ते जाम हो गए। इससे नागरिकों को गंदे पानी से होकर गंतव्य को जाना पड़ा। बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई, लेकिन जलालपुर नगर पालिका मोहल्ला उस्मा पुर और वाजिदपुर की पोल खोलकर रख दी। नगर पालिका जलालपुर द्वारा विकास की तस्वीर सबके सामने आ गई।

मुसलाधार बारिश ने खोली जलालपुर नगर पालिका की पोल, जल भराव से शहरवासी परेशान | New India Times

बुधवार अलसुबह आसमान में छाए काले बादलों ने बरसना शुरू किया तो बृहस्पतिवार सुबह तक शहर पानी-पानी हो गया। गर्मी के तेवर ढीले पड़ने से राहत जरूर मिली, मगर जलभराव के कारण मुश्किलें भी बढ़ गई। सड़कों और कालोनियों में जलभराव से साफ है कि पानी की निकासी की व्यवस्था तक नहीं की गई। 4 घंटा तक हुई बारिश से हर तरफ पानी भर गया। अस्पताल चौराहा, चौक, अलावा कई कालोनियों में दुकानों से लेकर मकानों तक पानी पहुंच गया।

मुसलाधार बारिश ने खोली जलालपुर नगर पालिका की पोल, जल भराव से शहरवासी परेशान | New India Times

मोहल्ला उस्मानपुर में बनाई गई सड़क पानी में बह गई जलालपुर नगरपालिका कि भ्रष्टाचार की ईट पानी बह गई, स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां विकास का काम राम भरोसे होता है अधिकारियों को अपने कमीशन से मतलब नाली नाला सड़क निर्माण के समय कई बार शिकायतें की जाती है मगर अधिशासी अधिकारी से लेकर नगर पालिका अध्यक्ष तक कोई कार्यवाही नहीं की जाती है संबंधित ठेकेदार के खिलाफ साफ सफाई ना होने के कारण वार्ड कॉलोनियों में पूरी तरह पानी भर गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.