बाड़ी पूर्व चेयरमैन इरफान अहमद का 5 साल का ऐतिहासिक कार्यकाल देख सैफी समाज ने किया अध्यक्ष नियुक्त | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

बाड़ी पूर्व चेयरमैन इरफान अहमद का 5 साल का ऐतिहासिक कार्यकाल देख सैफी समाज ने किया अध्यक्ष नियुक्त | New India Times

बाड़ी सैफी समाज की बैठक मोती मस्जिद, मलक पाड़ा बाड़ी में आयोजित की गई जिसमें समाज के गणमान्य नागरिकों ने मिलकर आपसी सहमती से समाज का अध्यक्ष नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन इरफ़ान अहमद को चुना गया। सैफी समाज के नागरिकों ने उन्हें पिछले 5 वर्ष के अनुभव को देखते हुये निर्विरोध अध्यक्ष चुना। मीटिंग में मो. साबिर, मो. ज़हीर, सईद पटवारी साहब, सलीम पटवारी साहब, मौलाना मो. सईद, गुफरान खांन, अब्दुल वहाब, अब्दुल सलाम चौधरी, जाकिर हुसैन, शाकिर, इरशाद, अब्दुल कलाम मुल्लाजी और जकरिया हीरो रज्जकिया पप्पू पहलवान और समाज के अन्य सदस्य मौजूद थे। अध्यक्ष बनने के बाद इरफ़ान अहमद ने समाज की कुरीतियों को दूर करने और समाज के दुःख सुख में साथ रहने का आश्वासन दिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.